कोरबा। बालको क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बालको ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए.डी. जोशी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी जगह दी गई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस कार्यकारिणी के गठन में शहर जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के मार्गदर्शन के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदु से अनुमोदन प्राप्त किया गया।
नई टीम में विजय जायसवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर आर.के. नामदेव, जगन्नाथ थवाईत, रेशम दास मानिकपुरी, चंद्रमणी यादव, पूर्व पार्षद गंगाराम भारद्वाज एवं श्रीकांत मांझी को शामिल किया गया है।
महामंत्री पद पर राजीव शर्मा, मनोज अनंत, मुख्तार अली, मिथलेश चंद्रा, सायदा खान, नितिन चंदेल, प्रमोद डिगस्कर एवं रूपम नामदेव को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिव पद पर मोहित दास महंत, क्रांति बरेठ, शशि पटेल, अनिल सिंह, दाताराम आदित्य, कल्लू मोहब्बत, रोहित नामदेव, परितोष सिंह, धनेश्वरी चौहान एवं सुभदा गौंड को स्थान दिया गया है।
इसके अलावा कार्यकारिणी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व्यास नारायण कंवर, शैलेष चौहान, काजल चौहान, सुधा गुप्ता, प्रेरणा कैवर्त एवं सुशीला साहू को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी ने बताया कि नई कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं का संतुलन रखा गया है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।
वहीं, जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने नई टीम को पार्टी के मूल उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने का संदेश दिया। सांसद ज्योत्सना महंत एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version