कोरबा जिले में बीते कुछ दिनों से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा आमजन की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक हीटर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुराने बस स्टैंड परिसर में, मंदिर के समीप, एक इलेक्ट्रॉनिक हीटर स्थापित किया गया।
इस पहल से खासकर सुबह-शाम बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। हीटर लगने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई और उन्होंने नगर निगम के इस कदम की सराहना की।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ठंड को देखते हुए शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इसी तरह की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आम नागरिकों को ठंड के प्रकोप से राहत मिल सके।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version