Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा हाल ही में जारी की गई नई समय-सारणी को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने तीव्र विरोध दर्ज कराया है। विशेष रूप से शनिवार के दिन स्कूल का समय सुबह से बदलकर 10 बजे से 4 बजे तक किए जाने और प्राथमिक शालाओं में भोजन अवकाश को दोपहर 1.45 बजे निर्धारित करने के फैसले को संगठन ने अनुचित बताया है। संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा कि शनिवार को सुबह के समय विद्यालय लगाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे एक…
पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बाल्को को फायदा पहुंचाने के लिए डीएमएफ फंड का इस्तेमाल करने की शिकायत की है। साथ ही उन्होंने अपने विधायकी कार्यकाल के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल के कार्यकाल का हवाला देते हुए सड़क निर्माण की स्वीकृति को निरस्त कर बाल्को से राशि आवंटित कराकर सड़क निर्माण कराने की मांग की है। पूर्व मंत्री कंवर ने मोदी के साथ केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री किशन रेड्डी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और संचालक खनिज संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखा है, जिसमें दर्री डेम से…
छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति (एससी) के मतांतरित व्यक्तियों की तरह अनुसूचित जनजाति (एसटी) के मतांतरित लोग भी सरकारी सुविधाओं से वंचित होंगे। इसके लिए राज्य सरकार आगामी शीतकालीन सत्र में कठोर कानून लाने की योजना बना रही है। इसमें उन मतांतरित व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं के लाभ से बाहर करने के प्रविधान विशेष रूप से जोड़े जा रहे हैं, जो दोहरा लाभ ले रहे हैं। राज्य में अवैध मतांतरण की गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार यह कदम उठाने जा रही है। उपमुख्यमंत्री और विधि विधायी कार्य मंत्री अरुण साव ने कहा कि हम मौजूदा कानून को अधिक…
CG News: छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे की गाड़ियों ने ढाई साल में 300 करोड़ रुपए का डीजल पी गई. गजब की बात यह है कि पुलिस ने अपनी निजी 22 हजार गाड़ियों में 130 करोड़ का डीजल डलवाया, तो वही, प्राइवेट अधिग्रहित गाड़ियों में 170 करोड़ का डीजल डलवा दिया. ऐसे में सवाल उठ रहे है कि अधिग्रहित गाड़िया इतना डीजल गाड़ी कैसे पी गई. 300 करोड़ का डीजल पी गईं पुलिस की गाड़ियां पुलिस ने सरकारी वाहनों में तो बेतहाशा डीजल डलवाया ही, लेकिन किराए की गाड़ियों ने भी खूब डीजल पिया. जनवरी 2023 से जून 2025 तक पुलिस…
धर्मांतरण और मानव तस्करी के शक दुर्ग जेल में बंद दोनों नन ने जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। ननों की जमानत अर्जी को हाई कोर्ट ने मंजूर कर दिया है। हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जमानत देने का फैसला किया है। ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में गिरफ्तार ननों के मामले में शुक्रवार को बिलासपुर NIA कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान पीड़ित पक्ष ने अपनी दलीलें दर्ज कराईं। NIA कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया था। NIA कोर्ट के जज सिराजुद्दीन कुरैशी आज ननों की…
महापौर संजू सिंह जनता के श्री मुख से अब आएगा इतवारी बाजार में अच्छा दि नारद मुनि समाचार का तुरंत संज्ञान कोरबा – आप सभी को मालूम है कि जनहित के हर मुद्दे को हमारे नारद मुनि न्यूज़ के द्वारा शासन प्रशासन के ध्यान आकर्षण करने के हर संभव नियंत्रण प्रयास कर रहे हैं इसी क्रम में बीते दिनों हमने कोरबा इतवारी बाजार सुलभ शौचालय से संबंधित समाचार दिखाया था जिस पर कोरबा की महापौर श्रीमती संजू सिंह के द्वारा युद्ध गति से समाचार को अपने संज्ञान में लेते हुए जनहित में शीघ्र से शीघ्र कार्रवाई कर बंद पडी शौचालय…
छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष और भाजपा नेता भूपेश सवन्नी पर वेंडर्स ने काम के बदले 3% कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। क्रेडा में काम करने वाले वेंडर्स ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह से की है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी अपने निज सहायक वैभव दुबे के माध्यम से इस कमीशन की मांग कर रहे हैं। वेंडर्स ने ब्लैक लिस्टेड करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जो काम पूरा हो चुका, उसका मांग रहे पैसा वेंडर्स के अनुसार जब से क्रेडा अध्यक्ष…
बहुचर्चित आबकारी घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अनवर ढेबर द्वारा गिरफ्तारी और एफआईआर रद्द करने के लिए दाखिल की गई याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने याचिका को निराधार करार देते हुए इसे सुनवाई योग्य नहीं माना। अनवर ढेबर ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का हवाला दिया था। उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर और गिरफ्तारी को रद्द किया जाए।सरकार की ओर से कोर्ट में पेश हुए अधिवक्ता ने तर्क दिया कि अनवर ढेबर…
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सच्चा हिंदू होने का मतलब किसी का विरोध करना नहीं है, न ही इसका मतलब यह है कि हमें यह कहकर जवाब देना होगा कि हम हिंदू नहीं हैं। हम हिंदू हैं, लेकिन हिंदू होने का सार सभी को गले लगाना है। कोच्ची/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि ‘‘कट्टर हिंदू होने का मतलब दूसरों का विरोध करना नहीं है’’ और हिंदू धर्म का सार सभी को गले लगाने में निहित है। आरएसएस से जुड़े ‘शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास’ की ओर से आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन ‘ज्ञान…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को 7 नए ओवरब्रिज की सौगात मिलने जा रही है. 25 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर में एक साल के भीतर लोक निर्माण विभाग इन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लेगा. इन प्रोजेक्ट्स के लिए बजट भी मंजूर कर दिया है. ओवरब्रिज बनाने के लिए उन सड़कों की पहचान की गई है, जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम और हादसे होते हैं. पीडब्ल्यूडी ने इसी सर्वे के आधार पर तय किया गया कि किस सड़क पर नया ओवरब्रिज बनना है. नए ओवरब्रिज के निर्माण से ट्रैफिक जाम-हादसों में कमी आएगी और हर सड़क पर जनता…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
