Author: Kanhaiya Soni

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विवादित बयानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बघेल को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली, उल्टा कड़ी फटकार का सामना करना पड़ा। अग्रिम जमानत के लिए लगाई गई याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि जहां-जहां FIR दर्ज है, आरोपी को वहीं की कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा। कोर्ट ने बघेल की सभी FIR को क्लब करने की मांग ठुकराते हुए तल्ख टिप्पणी की— “आप अपनी ज़ुबान संभालकर रखें। राज्य की पुलिस आएगी और…

Read More

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड से इलाज के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े पर अब लगाम कसने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग एक ऐसा नया सिस्टम बना रहा है, जिससे इलाज, जांच या कार्ड ब्लॉक होने जैसी हर जानकारी मरीज के मोबाइल पर तुरंत SMS के जरिए पहुंच जाएगी। बिल्कुल बैंक ट्रांजेक्शन की तरह—कुछ सेकंड में मैसेज। पिछले दिनों कई मरीजों ने शिकायत की थी कि जितना इलाज हुआ नहीं, उससे कहीं ज्यादा राशि उनके खाते से काट ली गई। स्वास्थ्य सहायता योजना के ऑडिट में भी बड़े स्तर पर गड़बड़ी पकड़ी गई। कुछ अस्पतालों ने भर्ती मरीजों से भी अतिरिक्त…

Read More

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि आयकर विभाग की छापेमारी में किन्नरों के घर से बड़े पैमाने पर कैश और सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए हैं। वीडियो में पीछे से एक किन्नर की आवाज आ रही है जिसमें वह बोल रही है कि अनजान लोग मेरे घर में घुस आए हैं और उपहार में मिले सामान और कैश निकाल रहे हैं। इतना तो कोई कमा भी नहीं सकताः सोशल मीडिया यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को शेयर करते हुए शीतल यादव नाम की एक यूजर ने लिखा, ‘इनकम टैक्स…

Read More

कोरबा, 23 नवंबर 2025। लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जिले में पूरी गंभीरता और सुचारू व्यवस्था के साथ जारी है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में यह अभियान व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) नागरिकों तक पहुँचकर मतदान से संबंधित दस्तावेज़ और आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। शहर के भाग क्रमांक 176 में बीएलओ श्रीमती मालती सारथी और मितानीन लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित कर रही हैं। श्रीमती सारथी न केवल…

Read More

कोरबा। कोरबा की राजनीति में भीष्म पितामह के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व सांसद स्व. डॉ. बंशीलाल महतो की छठी पुण्यतिथि पर गीतांजलि भवन, पुराना बस स्टैंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने डॉ. महतो के जीवन मूल्यों और उनकी सेवाभावना को याद किया। स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, रेडक्रॉस सोसायटी और न्यू कोरबा हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से आपातकालीन चिकित्सा जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें हार्ट स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज सहित गंभीर बीमारियों के लक्षण और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी…

Read More

कोरबा के पूर्व सांसद, शिक्षाविद् और गरीबों के भगवान कहलाने वाले डॉ. बंसीलाल महतो की पुण्यतिथि पर आज पूरे प्रदेश में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जा रहे हैं। वे सिर्फ एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि एक ऐसे चिकित्सक थे जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया। डॉ. महतो की पहचान एक गरीब–हितैषी चिकित्सक के रूप में भी थी। वे अपने क्लीनिक में गरीबों का सिर्फ 20 रुपये में इलाज करते थे। दूर–दराज के गांवों से लेकर शहर के प्रतिष्ठित लोग भी इलाज के लिए उन्हीं के पास आते थे। उनकी सरलता, सेवा भावना और जनता से जुड़ाव ने उन्हें…

Read More

रायपुर में 3 दिसंबर को होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है, लेकिन टिकट बिक्री ने फैंस को बड़ा निराश किया है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेले जाने वाले इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के टिकट शनिवार शाम 5 बजे ऑनलाइन बिक्री शुरू होते ही मात्र 30 मिनट में सोल्ड आउट हो गए। टिकट इतनी जल्दी बिकने के बाद कई संदेहजनक सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी सामने आई है कि रेलवे टिकट दलालों ने 200 से अधिक मैच टिकट खरीद लिए, जिनमें सिल्वर से लेकर कॉरपोरेट बॉक्स तक की श्रेणियाँ…

Read More

कोरबा में एक शादीशुदा महिला ने पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी आरक्षक पवन चंद्रा के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी यातायात थाने में पदस्थ था और FIR दर्ज होते ही फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। पीड़िता ने अपनी दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी पहचान आरक्षक पवन चंद्रा से पहले से थी। इसी जान–पहचान के बहाने आरक्षक ने महिला से नजदीकियां बढ़ाई और फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी…

Read More

युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सह–सचिव प्रीति मांझी के विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर संगठन ने कड़ा कदम उठाया है। दरअसल, प्रीति मांझी ने एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा को “लाल सलाम कामरेड हिडमा” लिखते हुए श्रद्धांजलि दी थी। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीति गर्मा गई। छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस पर “अर्बन नक्सल तैयार करने” तक के आरोप लगा दिए। मामला बिगड़ता देख प्रीति मांझी ने सफाई दी कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया है। उन्होंने कहा— > “मैं गांधीवादी विचारधारा की हूं, हिंसा का समर्थन नहीं करती।” लेकिन युवा…

Read More

1600 करोड़ का बजट… फिर भी सड़कें गड्ढों में! युवा कांग्रेस ने बालको में गरजकर दी चेतावनी—अब होगा बड़ा आंदोलन” कोरबा। जिला युवा कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह के नेतृत्व में भदरापारा चौक, बालको में खराब और गड्ढों से भरी सड़कों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विकास सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस पिछले एक महीने में कोरबा के पांच अलग-अलग स्थानों पर उग्र आंदोलन कर चुकी है, लेकिन निगम प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। शहरवासी बेहद नाराज हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने बताया कि सड़क मरम्मत और…

Read More