Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
छत्तीसगढ़ में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सधे हुए अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी है। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कुछ ना कुछ पद तो खाली होते ही हैं, जब ज़रूरत होगी, मुख्यमंत्री तय करेंगे। डिप्टी सीएम शर्मा ने आगे कहा मंत्रिमंडल बना है और कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है। इसमें इतनी छटपटाहट क्यों है? किसी को छटपटाने की आवश्यकता नहीं है। घुसपैठ रोकने के लिए पंचायतों में ‘पलायन पंजी’ की तैयारी गृहमंत्री विजय शर्मा ने यह भी बताया कि राज्य सरकार पंचायत…
छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे से एक दुखद खबर सामने आई है। जशपुर जिले के नारायणपुर थाना प्रभारी रामसाय पैंकरा की मौत करंट लगने से हो गई। यह दर्दनाक हादसा सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित उनके सरकारी आवास में हुआ, जहां सीपेज के कारण फैले करंट की चपेट में आकर उनकी जान चली गई। इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध हैं। जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक कर्मठ, सजग और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी बताया। रामसाय पैंकरा की मौत न सिर्फ विभाग के लिए, बल्कि पूरे जशपुर…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब तोमर बंधुओं के अवैध ऑफिस पर नगर निगम का बुलडोजर चला। यह ऑफिस भाठागांव क्षेत्र में स्थित था, जिसे बिना नक्शा पास कराए और अनाधिकृत रूप से तैयार किया गया था। निगम की कार्रवाई में उस ऑफिस को जमींदोज कर दिया गया, जो शुभकामना वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालित हो रहा था। यह दफ्तर रोहित तोमर और भावना तोमर के नाम पर पंजीकृत था। कार्रवाई के दौरान नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। गौरतलब है कि…
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ से उप राष्ट्रपति बनाने की मांग की है। इस पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि, बैज अपनी पार्टी संभाल नहीं पा रहे हैं, उनकी हालात क्या है उसे वे पहले देख लें। बीजेपी की चिंता करने वाले बहुत हैं। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, जिसका शुभचिंतक दीपक बैज जैसा हो उसका बंटाधार होगा। उल्लेखनीय है कि, शुक्रवार को पीसीसी चीफ द्वारा पीएम को पत्र लिखे जाने की बात सामने आते ही मीडिया के लोग भी छत्तीसगढ़ से उप राष्ट्रपति पद के कई…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को एक बदमाश दिनदहाड़े घर में घुसकर सास-बहू से लूट की कोशिश की। वह महिलाओं के गले में चाकू रखकर पैसे की डिमांड करने लगा। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया। जिसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आरपी नगर फेज टू की है। जानकारी के मुताबिक, नीरज भोजसिया (41) का निहारिका में कम्प्यूटर का दुकान है। दोपहर को पत्नी संगीता (37) और सास प्रेमलता (56) घर पर मौजूद थीं। तभी एक युवक मेन गेट खोलकर अंदर कमरे में…
कोरबा. मानव सेवा का एक अनूठा उदाहरण कोरबा शहर में देखने को मिल रहा है, जहां शिवा प्रतीक और उनके साथी पिछले सात सालों से ‘रोटी बैंक’ के माध्यम से बेसहारा और भिक्षुकों की सेवा कर रहे हैं. इस निस्वार्थ पहल के जरिए प्रतिदिन सैकड़ों जरूरतमंदों को दोपहर और रात, दोनों समय भरपेट भोजन मिल पाता है.यह सेवा छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में अनवरत जारी है, जिसने कई बेघर और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को भूख से मुक्ति दिलाई है. दोस्तों ने दिया साथ छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के सदस्य शिवा प्रतीक अपने साथी मिहिर के साथ…
कोरबा जिले में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश होती रही। इसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र के नदी और नाले ऊफान पर हैं। 24 घंटे में 71.5 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई। 48 घंटे में 101 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है। सावन के पहले पखवाड़े में यह सबसे अधिक बारिश बतायी जा रही हैं। बरपाली तहसील में 144.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। ग्रामीण क्षेत्र के 5 प्रमुख मार्गो पर आवाजाही बंद है। इसके कारण लोग दिन भर परेशान रहे। सोन नदी पर बना एनीकट भी डूब गया है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में…
दुकानदार द्वारा फर्नीचर बनाने हेतु राशि लिए जाने के पश्चात फर्नीचर डिलीवरी नहीं दिए जाने के मामले में उपभोक्ता आयोग द्वारा विक्रेता को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए फर्नीचर की एडवांस राशि 25,000 एवं अन्य व्यय प्रदान किए जाने का आदेश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदिका आमाकिरण ऑस्कर ने विक्रेता को एक वुडन दरवाजा टीकवुड डोर नेम प्लेट सहित का आर्डर 50,000 रूपये में तय होने के पश्चात फोन पे के माध्यम से 25,000 हजार रूपये एडवांस के रूप में भुगतान किया परंतु उसके बाद भी विक्रेता ने उक्त दरवाजा की डिलीवरी नहीं दी एवं एडवांस बतौर…
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गले में चना फंसने से एक दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार सुबह उस वक्त हुआ जब बच्चा घर में खेलते हुए गलती से चना निगल गया। मामले को लेकर जहां परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, वहीं डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा जब अस्पताल लाया गया, उसकी स्थिति पहले से ही बेहद नाजुक थी और मौत इंटरनल ब्लीडिंग के कारण हुई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक मासूम का नाम…
नया रायपुर के मंदिर हसौद थाना इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। वही निखिल कश्यप की मौत पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर लिखा – वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के भतीजे एवं पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप जी के सुपुत्र, श्री निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
