Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से लंबित जिलाध्यक्षों की नई सूची अब अंतिम चरण में पहुँच गई है। सूत्रों के अनुसार, 15 नवंबर के बाद किसी भी दिन 41 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की जा सकती है। नारदमुनि न्यूज पहले ही बता चुका था कि बिहार चुनाव संपन्न होने के बाद ही सूची जारी होगी, और अब कांग्रेस हाईकमान ने संकेत दे दिए हैं कि पंजाब और उत्तराखंड की तर्ज़ पर अगले चार दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ के नाम भी फाइनल कर दिए जाएंगे। इस बार बड़े बदलाव तय कांग्रेस संगठन में इस बार व्यापक स्तर पर फेरबदल…
कोरबा। युवा नेता गुलाम मोहम्मद मेमन ने कोरबा जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे स्क्रैप/कबाड़ कारोबार को बंद कराने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। गुलाम मेमन ने ज्ञापन में कहा कि कोरबा जिले में अनेक क्षेत्रों—रतियारपारा, दर्री बाजार, दर्री क्षेत्र, जंगालगांव, राजाबहार, खरसिया, एसईसीएल क्षेत्र आदि में बिना अनुमति के कबाड़ का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इन कबाड़ दुकानों में चोरी का सामान खरीदा-बेचा जा रहा है, जिससे अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है और प्रशासन को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित थानों द्वारा इस…
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सोने का बड़ा खनिज भंडार मिलने की पुष्टि हुई है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने बसना तहसील के करणखोल-राचपालपुर क्षेत्र में 302.1 किलोग्राम सोने और संबद्ध आधार धातुओं का अनुमान लगाया है। करीब 150 हेक्टेयर क्षेत्र में हुए जी-3 स्तर के अन्वेषण में सोने की सांद्रता 0.06 से 0.24 PPM तक मिली है। दो नमूनों में यह 0.1 PPM से अधिक पाई गई। इस ब्लॉक की नीलामी केन्द्र सरकार की एजेंसी MSTC के माध्यम से की जा रही है। देश-विदेश की कई नामी कंपनियों ने सोना एवं बेस मेटल्स की खदान में रुचि दिखाई है।…
छत्तीसगढ़ सरकार एक बार फिर आम जनता को बड़ी राहत देने जा रही है। बिजली बिल हाफ योजना के दायरे को 100 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट तक करने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे प्रदेश के करीब 14 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संकेत दिया है कि प्रस्ताव जल्द ही मंजूर हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक बिजली विभाग ने संशोधित प्रस्ताव को तैयार कर CM सचिवालय भेज दिया है। मंजूरी मिलने पर 200 यूनिट तक हाफ बिल लागू होगा, जिससे उपभोक्ताओं के मासिक बिल में लगभग ₹420 से ₹435 की सीधी…
कोरबा। शहर की बदहाल और जर्जर सड़कों को लेकर आज जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नत्थूलाल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौमाता चौक, सीतामणी में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए नत्थूलाल यादव ने कहा कि कोरबा शहर सहित आसपास के मुख्य मार्गों की हालत बेहद खराब है, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने अब तक स्थिति सुधारने के लिए पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि नगर निगम की जिम्मेदारी होने के बावजूद मरम्मत और निर्माण का काम उपेक्षित पड़ा हुआ है। यादव ने विशेष रूप से गोपालपुर- कटघोरा मार्ग, सीतामणी-उरगा मार्ग, चांपा मार्ग एवं सरवमंगला से कुसमुण्डा मार्ग…
सियासी गलियारों में इन दिनों हवा कुछ ज़्यादा तेज़ चल रही है। चर्चा यह कि दिसंबर आते-आते मंत्रिमंडल में “सर्जरी” होने वाली है—किसी के विभाग की चीर-फाड़, किसी की कुर्सी की छुट्टी, तो किसी को नई चमकदार जिम्मेदारी। अब ये सर्जरी बगैर बेहोशी के होगी या सीधे ऑपरेशन थिएटर में, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं! मज़ेदार यह कि इस तरह की अफ़वाहों की न कोई पुष्टि करता है, न कोई खंडन। लेकिन खबरें ऐसे फैलती हैं जैसे किसी ने व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी से स्पेशल डिग्री ले रखी हो। इसी वजह से बाज़ार में हर तीसरा आदमी सिर्फ एक ही सवाल…
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय क्षेत्रों में अब बिना अनुमति कोई भी व्यापार नहीं किया जा सकेगा। गुमटी, ठेला या मोबाइल वाहनों के माध्यम से व्यवसाय करने वालों को भी लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। राज्य सरकार ने नगर पालिका प्रशासन अधिनियम 2025 के तहत नए नियम लागू किए हैं, जिसके अनुसार हर व्यापारी को निर्धारित शुल्क जमा कर लाइसेंस प्राप्त करना होगा। नगर निगम क्षेत्रों में गुमटी-ठेले वालों के लिए यह शुल्क 250 रुपए प्रति माह, वहीं नगर पंचायतों में 100 रुपए प्रति माह तय किया गया है। मोहल्लों, कालोनियों, चौराहों और व्यावसायिक इलाकों में व्यापार करने के लिए अलग-अलग शुल्क…
कोरबा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 की सड़कें इन दिनों हादसे को दावत दे रही हैं। जगह-जगह खुले नाले और टूटे स्लैब गहरे गड्ढों में बदल चुके हैं। यह क्षेत्र भाजपा की पार्षद धनश्री का वार्ड होने के बावजूद हालात जस के तस हैं। पैदल चलने वाले, बच्चे और दोपहिया चालक रोज़ाना इन खतरनाक गड्ढों के बीच से निकलने को मजबूर हैं। नाले की टूटी स्लैब से गंदा पानी बाहर आता है, लेकिन मरम्मत की सुध किसी को नहीं। निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है। वार्ड में…
भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने SIR (Special Summary Revision) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की शुद्ध सूची बेहद जरूरी है। रायपुर शहर में ही करीब एक लाख नाम कट सकते हैं, क्योंकि कई लोगों का पता बदल चुका है और कुछ की मृत्यु हो चुकी है। उनके मुताबिक SIR की प्रक्रिया से मतदान केंद्रों की संख्या बढ़नी चाहिए और फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए जाने चाहिए। इधर, कांग्रेस ने इस बयान पर जोरदार पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद दीपक बैज ने कहा कि यदि एक लाख नाम कटने वाले हैं, तो…
कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नए जिला अध्यक्ष की घोषणा को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं और संगठन के भीतर नामों की चर्चाएं अपने चरम पर हैं। इस दौड़ में सबसे आगे वैभव शर्मा का नाम उभर रहा है। सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और युवाओं में मजबूत पकड़ के कारण वे कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बताए जा रहे हैं। मंत्री लखन लाल देवांगन के बेहद करीबी होने के साथ वे बिहार चुनाव प्रचार में भी उनके साथ सक्रिय रहे। सामाजिक गतिविधियों में निरंतर भागीदारी और आम लोगों के सुख–दुख में हमेशा आगे रहने से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
