Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
भंवरकुआं पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक ललित शिवानी के घर से सात लाख रुपये चुराने वाली नौकरानी सहित तीन लोगों को पकड़ा है। आरोपित युवती काम के बहाने घर आई थी। उसने पहले ही दिन लॉकर से सात लाख रुपये निकाल लिए। युवती ने प्रेमी के लिए बाइक (बुलेट) खरीदी और मेकअप, बर्तन, कपड़ों में जमकर रुपये लगाए। एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक विद्यानगर निवासी ललित अजय कुमार शिवानी द्वारा 25 जून को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। ललित का विजयनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट है। उसने पुलिस को बताया कि युवती घरेलू काम के लिए आई थी। पहले…
कोरबा रेलवे स्टेशन में निकला 7 फीट लंबा नाग,टाइल्स के बीच फंसे सांप का किया गया रेस्क्यू; यात्री सुरक्षि कोरबा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित पूछताछ केंद्र में एक 7 फीट लंबा नाग सांप मिला। घटना 27 जून शाम की है, जब विशाखापट्टनम ट्रेन के यात्री पूछताछ केंद्र में जानकारी लेने जा रहे थे। तभी टाइल्स के बीच कुंडली मारकर बैठे सांप की फुंकार सुनकर एक यात्री ने इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेलवे आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित दूर हटाया। स्नैक कैचर टीम को तुरंत बुलाया गया। आरसीएस की…
लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो कांटा लगा.. से मशहूर हुई अभिनेत्री और माॅडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया है। वह 42 साल की थीं। शुरूआती रिपोर्ट्स में उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। खबरों के मुताबिक शेफाली को उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी, तीन अन्य लोगों द्वारा मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली जरीवाला साल 2000 की शुरुआत में रीमिक्स वीडियो कांटा लगा…
कोरबा जिले के बालको नगर क्षेत्र के इंदिरा मार्केट में संचालित प्रतिष्ठित संस्थान गुलाब जनरल स्टोर्स के संचालक गुलाब चंद अग्रवाल का 28 जून दिन शनिवार को रात्रि 1:00 बजे दुःखद निधन हो गया हैं। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र नितिन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल और नीरज अग्रवाल सहित एक पुत्री वंदना जो कोरबा निवासी स्व. श्री जयभगवान मित्तल के एकलौते पुत्र राजेश मित्तल से ब्याही गयी हैं का नाती-पोतों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे मूलतः निकटस्थ चांपा-जांजगीर जिले के ग्राम चंगोरी के मूल निवासी थे और बालको के…
कोरबा 27 जून। शहर की रेल सुविधाओं में सुधार और नई ट्रेन कनेक्टिविटी की मांग को लेकर आज ’चेम्बर ऑफ कॉमर्स के वर्तमान अध्यक्ष व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ’’योगेश जैन (पप्पू जैन)’’, महामंत्री पद के प्रत्याशी ’’नरेंद्र अग्रवाल’’ तथा रेल संघर्ष समिति के सदस्य ’’रामकिशन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और अंकित सावलानी’’ कोरबा विधायक व छत्तीसगढ़ शासन में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ’’लखनलाल देवांगन’’ से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने कोरबा से देश के प्रमुख शहरों के लिए सीमित रेल कनेक्टिविटी पर चिंता जताई प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कोरबा जैसे औद्योगिक एवं वाणिज्यिक नगर के लिए…
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने एक नए राजनीतिक दल की जरूरत बताई है जो जाति, धर्म और भाषा की राजनीति से ऊपर उठकर शहरी मुद्दों जैसे जीवन की सुगमता, बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता और सार्वजनिक सेवाओं पर केंद्रित हो। सोशल मीडिया पर इस संबंध में उनके पोस्ट से संकेत मिलता है कि वह एक नई पार्टी बनाने पर विचार कर रहे हैं। कार्ति चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरी राय में एक नया राजनीतिक दल (भारत में) जो केवल शहरी मुद्दों – जीवन की सुगमता, बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता और सार्वजनिक सेवा – पर केंद्रित हो; जो…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी रहे केके श्रीवास्तव को रायपुर पुलिस की टीम ने भोपाल के होटल से गिरफ्तार कर लिया है। 10 माह पहले रायपुर के तेलीबांधा थाने में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड में 500 करोड़ रुपए का ठेका दिलवाने का झांसा दे 15 करोड़ रुपए वसूलने और धोखाधड़ी करने पर केके श्रीवास्तव और उनके बेटे कंचन श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। तब से केके और उनका बेटा फरार है। उनकी जमानत हाईकोर्ट से भी खारिज हो चुकी है। अब दस माह बाद केके श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। केके श्रीवास्तव पूर्व मुख्यमंत्री…
कोरबा। निहारिका क्षेत्र में स्थित एक होटल काके दी हट्टी में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। हालांकि आग फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आग उस समय लगी जब होटल के रसोईघर में चूल्हा जलाया गया। बताया गया है कि रसोई में लगी चिमनी को कई दिनों से साफ नहीं किया गया था, जिससे उसमें तेल जम गया था। चूल्हा जलते ही जमे हुए तेल ने आग पकड़ ली और चिमनी में आग भड़क उठी। हालांकि, आग लगते ही होटल कर्मचारियों ने सूझबूझ…
देश में पतियों के साथ हो रही घटनाओं के बीच अब रीवा जिले में रहने वाले सेना के जवान को पत्नी का भय सताने लगा है। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाली निवासी अनित कुमार साकेत ने बताया कि वह भारतीय सेना में पदस्थ हैं और पुंछ में पोस्टिंग है। 22 अप्रैल 2024 को उनकी शादी ग्राम उर्दनी जिला मैहर निवासी साकेत परिवार की पुत्री के साथ हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि लड़की का विवाह 2021 में हो चुका है। पहले पति को दहेज प्रताड़ना में फंसाकर लाखों रुपये भी वसूले थे। आरोप लगाया कि पत्नी की तीन…
छत्तीसगढ़ के सक्ती राजमहल में घुसकर राजा धर्मेंद्र के परिवार और समर्थकों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही बाकी आरोपियों की तलाश चल रही है। बता दे कि बुधवार 25 जून को राजमहल सक्ती में भारी हो हंगामा और मारपीट की घटना हुई थी। बताया जाता है कि महल में बड़ी रानी की तरफ से कुछ लोग पहुंचे थे, उन्होंने कब्जे की बात को लेकर भारी हो हंगामा किया। राजमहल के भीतर देर रात तक हंगामा इस दौरान राजा धर्मेंद्र की अनुपस्थिति में परिवार से अभद्र व्यवहार और महल के…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
