Author: Kanhaiya Soni

कोरबा। नगर निगम के गलियारों में पिछले कई वर्षों से गूंज रहा नाम—पूर्व पार्षद अग्रवाल जी—आजकल फिर सुर्खियों में है। वजह वही पुरानी है: “बहुत चर्चित होने के बावजूद भाजपा संगठन में कोई पद नहीं।” चुनावी टिकट के वक्त पार्टी ने उन्हें इतना नाप-तोल कर देखा कि तराजू टूट गया, पर टिकट कहीं और चला गया। तब से लेकर अब तक अग्रवाल जी हर मीटिंग में मौजूद, हर चर्चा में शामिल, हर कॉफी हाउस की बहस का हिस्सा, लेकिन जब सवाल आता है “पद कौन सा है?”, तो जवाब मिलता है—“बस… चर्चित हैं।” संगठन के लोग भी मानते हैं…

Read More

कोरबा। पवित्र अवसर 1500वें जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर सामाजिक एकता और जनकल्याण को समर्पित भव्य आयोजन पूर्वांचल भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। रजा यूनिटी फाउंडेशन एवं कोरबा पूर्वांचल एवं सर्व समाज विकास समिति के संयुक्त प्रयास से आयोजित निःशुल्क मेडिकल कैंप एवं रक्तदान शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अवधेश सिंह जी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अरविंद शर्मा जी (सचिव), मोहम्मद शाकिर अंसारी जी, सैयद मासूक अली (अध्यक्ष, रजा फाउंडेशन) एवं सद्दाम हुसैन जी (सचिव, रजा फाउंडेशन) उपस्थित…

Read More

  कहा जा रहा है कि जब यह अध्यक्ष बने थे तब बच्चे साइकिल से स्कूल जाते थे, और अब वही बच्चे इलेक्ट्रिक स्कूटर से नौकरी पर जा रहे हैं — लेकिन साहब अब भी अपनी कुर्सी पर विराजमान हैं। दल के कार्यकर्ताओं ने कई बार कोशिश की कि नया नेतृत्व उभरे, लेकिन हर बार अध्यक्ष जी ने मुस्कुराकर कहा, “अभी संगठन को मेरी ज़रूरत है।” संगठन है कि हर बार ज़रूरतमंद ही निकल आता है! बताया जा रहा है कि सेवा दल की बैठकों में अब “सदस्य” कम और “साक्षी” ज़्यादा होते हैं। नई पीढ़ी जब पूछती है,…

Read More

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में लगा ग्रहण खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को अभी और इंतजार करना पडेगा । सितंबर 2024 में एस आई सहित जिन पदों के लिए आवेदन मांगा गया था, उससे संबंधित टेंडर एक बार फिर से रद्द किए जाने की खबर है । दूसरी बार रद्द किया गया टेंडर यह दूसरी बार है, जबकि पुलिस मुख्यालय द्वारा भर्ती परीक्षा संबंधित टेंडर रद्द किया गया है। प्रथम बार निविदा रद्द किए जाने के बाद मौजूदा वर्ष में 9 अप्रैल को दोबारा निविदा निकाली गई थी। इसे…

Read More

कोरबा के प्रमुख इंदिरा स्टेडियम में हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों दोनों को हैरान कर दिया है। बेटे को क्रिकेट खेलने से रोका गया, जिससे सत्ता पक्ष के नेता नाराज हो गए और उन्होंने खिलाड़ियों की इंदिरा स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया। इस घटना ने न केवल खेल के माहौल को प्रभावित किया है, बल्कि शहर में खेल व्यवस्था और प्रशासन के प्रति लोगों के विश्वास को भी हिला दिया है। खेल का मैदान हमेशा से खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा स्थान रहा है जहाँ वे अपनी…

Read More

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे की हरकतों के खिलाफ अब वरिष्ठ कांग्रेसी आवाज उठाने लगे हैं। वे श्री चौबे की बयानबाजी से आहत हैं और इसे पार्टी विरोधी एवं अनुशासनहीनता करार देते हुए श्री चौबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग पार्टी नेतृत्व से कर रहे हैं। बस्तर संभाग के वरिष्ठतम कांग्रेसी नेता उमाशंकर शुक्ला ने चौबे के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेजकर पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे पर तत्काल एक्शन लेने की मांग की है। साजा से कभी बाहर नहीं निकले चौबे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमाशंकर शुक्ला ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को लेकर…

Read More

छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर शब्दों की जंग छिड़ गई है। बीजेपी ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए उसे “चमचों की पार्टी” करार दिया है। दरअसल, यह विवाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की नसीहत से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि “नेता अपने-अपने चमचों को संभालें, जो अति-उत्साह में पार्टी की बातें सार्वजनिक कर मुश्किलें खड़ी करते हैं।” महंत की इस टिप्पणी पर बीजेपी ने करारा कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए। पहली पोस्ट में कांग्रेस के राजीव भवन का नाम बदलकर “चमचा भवन” दिखाया गया, जबकि दूसरी पोस्ट में पूर्व…

Read More

राजधानी रायपुर के राजीव भवन में बुधवार को कांग्रेस के वर्किंग कमेटी की बैठक रखी गई थी, कांग्रेस की बैठक में जिलाध्यक्षों ने पूर्व मंत्री रवींद्र चौबे की शिकायत की. वहीं डॉ. चरण दास महंत और PCC चीफ दीपक बैज की मौजूदगी में चौबे पर कार्रवाई का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया. वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि जिलाध्यक्ष और नेता अपने-अपने चमचों को संभालकर रखें. इस पर अब सियासत शुरू हो गई है. BJP ने कार्टुन जारी कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. BJP ने राजीव भवन को बताया ‘चमचा भवन’ नेता प्रतिपक्ष डॉ…

Read More

सरगुजा के विश्वप्रसिद्ध रामगढ़ पहाड़ी को बचाने पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री साय को पत्र भी लिखा है आज मीडिया से चर्चा करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि रामदेव पहाड़ी का प्राकृतिक, धार्मिक, पुरातात्विक, सामाजिक महत्व है , लाखों श्रद्धालु राम, सीता, लक्ष्मण के दर्शन करने पहाड़ी पर जाते हैं , मानव हस्तक्षेप से पहाड़ी में समस्याएं सामने आई है ,पहाड़ी में पूरी तरह चट्टानें ढह रही है ,माइनिंग का काम बहुत ही तेजी से चल रहा है ,पहाड़ियों को एक बार नुकसान पहुंचेगा तो ठीक नहीं हो सकेगा रामगढ़ पहाड़ को नुकसान नहीं होने देंगे…

Read More

विगत दिनों हमारी नजर एक कलाकार के ऊपर पड़ी जो कि कोरबा चौपाटी में गाना गाते हैं https://youtu.be/IulkAZ-2V6M?si=byX03ry7svu6tA5N आज रामलाल हमारे स्टूडियो आए नारदमुनि न्यूज़ जहां पर उन्होंने बताया कि 35 साल से वे गाना गा रहे हैं संगीत की कोई शिक्षा उन्होंने नहीं ली है  चौपाटी के साथ-साथ आर्केस्ट्रा एवं जागरण कर चुके हैं फिलहाल वे कोरबा एमपी नगर में किराए के घर में रहते हैं गाना से ही उनके जीवन यापन चल रहा है उनकी इच्छाएं है की गाना गाते गाते इस दुनिया से अलविदा हो जाय

Read More