Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शून्यकाल के दौरान हसदेव अरण्य और तमनार क्षेत्र में कोयला खनन के नाम पर हो रही पेड़ों की कटाई का मुद्दा गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई विधायकों ने इस विषय पर जोरदार विरोध जताते हुए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की। डॉ. महंत ने कहा कि हसदेव अरण्य जैसे संवेदनशील और जैव विविधता से भरपूर क्षेत्र में कोयला खनन के नाम पर बेतरतीब जंगल कटाई की जा रही है। ग्राम सभा की अनुमति नहीं ली गई, फिर भी खनन कार्य…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल मच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने इस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और ईडी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चैतन्य की गिरफ्तारी को “राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित” करार देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। अमित जोगी ने कहा कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है और यह दर्शाता है कि सरकार संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्ष को डराने और दबाने के लिए कर रही है।…
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में मंडल और सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन के लिए सभी जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं। इस काम के लिए पूरी जिम्मेदारी ज़िला प्रभारियों को दी गई है, जो अपने-अपने जिले में पार्टी की स्थानीय इकाइयों को मजबूत करेंगे। यह आदेश तुरंत लागू हो गया है। पार्टी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने बताया कि मंडल-सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन के लिए कांग्रेस ने ज़िला प्रभारियों की सूची जारी की है। प्रत्येक जिला प्रभारी को अपने जिले में मंडल…
जब कोई राजनीतिक दल सत्ता में नहीं रहता है तब राजनीतिक दल में कई नेता हो जाते हैं और पार्टी कई मुद्दों पर एकमत नहीं हो पाती है।कोई नेता कुछ कहता है तो कोई नेता कुछ कहता है। सबके सुर अलग-अलग हो जाते हैं, पार्टी के नेताओं का व्यवहार विधानसभा के अंदर कुछ होता है और विधानसभा के बाहर कुछ होता है। कोई चाहता है विधानसभा में सरकार के प्रति नर्मी बरती जाए तो कोई चाहता है कि सरकार के प्रति विधानसभा के बाहर ही नहीं विधानसभा के भीतर भी आक्रामक रहा जाए।बिजली की दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस विधानसभा…
महासमुंद। Mahasamund : गांव की पक्की ज़मीन हो या कीचड़ से लथपथ खेत, जब बात हिम्मत और मेहनत की हो तो महिलाएं किसी से पीछे नहीं। ऐसी ही मिसाल पेश कर रही हैं महासमुंद जिले की जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर एक जो एक किसान भी है, जो बिना किसी संकोच के ट्रैक्टर चला रही हैं और खुद अपने खेत में धान की बुवाई में जुटी हैं। लाल साड़ी पहने, आत्मविश्वास से भरी यह महिला खेत में ट्रैक्टर चला रही है, जो न केवल खेती में उनकी सक्रियता को दर्शाता है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की बढ़ती आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक भी…
तीसरे दिन एक अनोखा नजारा देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सीएम की तारीफ की। वहीं, सीएम ने भी नेता प्रतिपक्ष को सज्जन आदमी बताते हुए कहा कि अच्छे काम की तारीफ होनी चाहिए उसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। दरअसल, बिजली के बिल में की गई वृद्धि के खिलाफ विपक्ष सदन में स्थगन प्रस्ताव लेकर आया था। विपक्ष के सवालों का सीएम ने जवाब दिया जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने सीएम की तारीफ की। मीडिया से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि हम बिजली बिल के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लेकर आए थे। जिसका सीएम ने…
देश भर में कांवड़ यात्रा को लेकर शिव भक्तों में उत्साह है। हर-हर महादेव के नारे गूंज रहे हैं, लेकिन इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट में कांवड़ यात्रा की नमाज से तुलना कर दी और नामजियों से भेदभाव की ओर इशारा किया जो बीजेपी के ये बिलकुल नागवार गुजरा। कांवड़ बनाम नमाज की लड़ाई ने MP का सियासी पारा हाई कर दिया। सावन की शुरुआत के साथ ही बाबा भोले की भक्ति में डूबे भक्त जहां कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं, तो वहीं उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक कांवड़ियों की हिंसा को लेकर बहस…
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में रेल लाइन अपग्रेडेशन के चलते 19 और 20 जुलाई को लोकल ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। सरोना-उरकुरा सेक्शन में तीसरी लाइन के विद्युतीकरण और ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कार्य की वजह से रेलवे ने कुल 9 लोकल MEMU ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि एक ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। रेलवे के मुताबिक, इस तकनीकी कार्य के कारण दो दिन तक रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के बीच चलने वाली दैनिक यात्रियों की ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी, जिससे हजारों यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 68707 रायपुर-दुर्ग…
छत्तीसगढ़ की राजधानी से शर्मसार कर देने वाला मामला समाने आ रहा है, यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी 70 साल की मां के साथ 4-5 दिनों तक अपनी हवस मिटाई है। वृद्ध महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले वो 5 साल की बच्ची से भी दुष्कर्म कर जेल जा चुका है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी 42 साल का है। जेल से छूटने के बाद वो बुजुर्ग महिला से छेड़खानी करने लगा। उसने इसका विरोध किया, लेकिन वो नहीं माना। उसने कुछ दिन पहले ही चार से पांच…
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के वरोरा और भद्रावती शहरों में लगे कुछ पोस्टरों ने स्थानीय राजनीति में भूचाल ला दिया है। इन पोस्टरों में दावा किया गया है कि जिला प्रमुख का पद 10 से 25 लाख रुपये में बिक रहा है। इस मुद्दे ने जिले में सियासी हलचल तेज कर दी है और लोग इसकी सच्चाई को लेकर चर्चा कर रहे हैं। पोस्टर में जिला प्रमुख पद बिकने का दावा किया गया है। यह विवाद तब सामने आया है, जब एक दिन पहले ही शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के जिला अध्यक्ष रवींद्र शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
