Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
छत्तीसगढ़ में 32 हजार रुपए में एक स्टील जग की खरीदी का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल खरीदी आदेश का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आदिवासी छात्रावासों के लिए 160 स्टील जग 51 लाख में खरीदे गए। कांग्रेस ने इस प्रकरण को भ्रष्टाचार का चरम बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने इन आरोपों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। विभाग ने पत्र जारी करते हुए कहा कि कीमत अधिक होने के कारण फरवरी में ही आदेश निरस्त कर…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन था, जिसमें नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने रेडी-टू-इट का मुद्दा उठाया. लेकिन विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े इसमें किसी प्रकार की अनियमितता से इंकार करते हुए जांच के लिए तैयार नहीं हुई. डॉ. महंत ने भ्रष्टाचार, गलत तरीके से समूहों के चयन का आरोप लगाते हुए गड़बड़ी करने वाले विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की. डॉ. चरण दास महंत को अब विपक्ष में रहकर स्व. सहायता समूहों की बड़ी चिंता हो रही है, लेकिन सत्ता में रहते हुए स्व. सहायता समूह को लेकर उनकी चिंता कभी दिखाई नहीं दी. प्रदेश में…
भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने मंगलवार को यहां महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 से पहले हुई खिलाड़ियों की नीलामी में सर्वाधिक 13.20 लाख रुपये की बोली हासिल की.देवदत्त के लिए 11 से 27 अगस्त तक दर्शकों के बिना आयोजित होने वाली लीग के लिए हुबली टाइगर्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई. ऑक्शन लिस्ट में नहीं था समित का नाम समित द्रविड़ पिछले सीजन लीग का हिस्सा थे, उन्हें मैसूर वॉरियर्स ने 50 हजार रुपये में खरीदा था, लेकिन इस बार तो उनका नाम फाइनल ऑक्शन लिस्ट तक में भी नहीं था. पहले यह खबर आई थी कि समित…
ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना तोमर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुरानी बस्ती पुलिस भावना से पूछताछ कर रही है। जिससे फरार दोनों भाइयों के बारे में सुराग मिल सके। दरअसल, रायपुर पुलिस को इनपुट मिला था कि, भावना तोमर अपने पति के संपर्क में है। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने भावना को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, भावना की गिरफ्तारी भी हो सकती है। बता दें कि, वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर के खिलाफ सूदखोरी, धमकी, ब्लैकमेलिंग और वसूली से जुड़े…
जूटमिल रोड पर स्थित शारदा होण्डा शो रूम में बीती रात पौने चार लाख रूपए चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि चोर खिडक़ी के रास्ते भीतर दाखिल होकर लाकर को उठा ले गया, जिसमें तकरीबन तीन लाख 72 हजार रूपए रखे थे। शो रूम संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है। शहर में लगातार चोरी की वारदात बढ़ रही है। सोमवार को कोतवाली क्षेत्र में जहां श्याम मंदिर में एक बड़ी चोरी हुई तो वहीं जुटमिल क्षेत्र में भी शारदा होण्डा…
समाज में आए दिन नाबालिग किशोरियों के साथ दुराचार के मामले सामने आते रहते हैं। महिलाओं और बालिकाओं के साथ आरोपी अपराधों को अंजाम देते रहते हैं। लेकिन जांजगीर-चांपा से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किशोक के साथ अनाचार के आरोप में युवती को गिरफ्तार किया गया है। एक युवती के द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार करने का मामला ने लोगों को चौंका दिया है। इस अजीबोगरीब और सनसनीखेज मामले में कोतवाली पुलिस ने 25 वर्षीय युवती को जगदलपुर से गिरफ्तार किया है। युवती पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ…
भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने शुक्रवार को कोरबा स्थित एनटीपीसी कावेरी गेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिले की कई महत्वपूर्ण समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पूर्व मंत्री कंवर ने राज्यपाल से मालगांव और रलिया क्षेत्रों में एसईसीएल दीपका खदान द्वारा मुआवजा वितरण में हुए कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने फ्लोरा मैक्स के नाम पर आमजनों से अरबों रुपये की ठगी…
निगम में एक बार फिर सफाई कर्मचारियों के भुगतान को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने एक विशेष सफाई सेल तैयार किया था। इसके लिए एक टोल फ्री नंबर रखा गया। इसमें शहर का कोई भी व्यक्ति सफाई से जुड़ी शिकायतें कर सकता था। महापौर सेल में 100 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। शिकायत आने पर मेयर के निर्देश पर तत्काल सफाई कर्मचारी पहुंचकर शिकायत का निराकरण करते थे। पूर्व महापौर के कार्यकाल के आखिरी दिनों में ही सेल हांफने लगा था। यह सेल अब बंद हो गया है। शिकायतों को सुनने वाला भी कोई…
प्रदेश में राशन कार्ड सत्यापन के दौरान सामने आए आंकड़े चौंकाने वाले हैं। वन नेशन वन कार्ड के तहत कराए गए ई-केवाईसी और आधार सत्यापन में पता चला है कि राजधानी में डुप्लीकेट आधार से राशन कार्ड बनवाने वालों का आंकड़ा 18 हजार से अधिक है। इसके बाद दुर्ग (8,809), सरगुजा (4,776), जशपुर (3,764), राजनांदगांव (3,551) और कोरबा (3,129) जैसे जिले सूची में प्रमुख हैं। शहरी प्रवास, बस्तियों की अधिकता और तेजी से हो रहे पंजीयन प्रमुख कारण हो सकते हैं। जहां बड़े जिलों की स्थिति भयावह है, वहीं बलरामपुर, कवर्धा और महासमुंद जैसे अपेक्षाकृत छोटे जिलों में भी आंकड़े…
कोरबा – बीते दिनों आप सभी ने देखा बदबूदार गंदगी से कितना सराबोर है कोरबा के बुधवारी सब्जी बाजार लेकिन कोरबा नगर पालिक निगम मे विगत लंबे वर्षों से पदस्थ सफाई अधिकारी संजय तिवारी ने अपने आपको और अपने सफाई ठेकेदारो को दोषमुक्त करने के लिए चालाकी पूर्वक कुछ ऐसे कार्यवाही कर अपने आप मे निसंदे रूप से अनेको संदेह को जन्म दे रहा है जो कि आम जनमानस मे इनकी वास्तविक करतुत चर्चा का विषय बन चुका है गंदगी से सराबोर बुधवारी सब्जी बाजार बहुत ही गंभीरता पूर्वक इस दिशा में अपने तत्काल प्रभाव से ध्यान दे कोरबा…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
