Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
छत्तीसगढ़ में समायोजन की मांग कर रहे बर्खास्त शिक्षकों के समर्थन में अब वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल उतर गए हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर शिक्षकों के समायोजन की मांग करते हुए विषय में संवेदनशीलता दिखाने का आग्रह किया है. बृजमोहन अग्रवाल ने पत्र में उल्लेख किया कि मई 2023 को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा टी-संवर्ग के 5492 व ई-संवर्ग के 793 कुल लगभग 6285 सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था. नोटिफिकेशन में तत्कालीन नियमों एवं प्रावधानों के तहत् योग्यता बीएड और डीएड दोनों को रखा गया था, जिसके आधार पर आवेदन…
छतीसगढ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की मौत भी फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केम द्वारा की गई हार्ट सर्जरी के कारण हुई थी। शुक्ल 32 साल तक विधायक रहे और विधानसभा अध्यक्ष भी बने। 20 अगस्त 2006 को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी तो उनको अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व अध्यक्ष शुक्ल के पुत्र प्रोफेसर प्रदीप शुक्ल ने बताया कि डॉक्टर नरेंद्र दो-तीन महीने के लिए अपोलो आया था। इस दौरान 8 से 10 मरीजों की मौत हुई थी। इनमें उनके पिता स्व राजेंद्र प्रसाद शुक्ल भी थे। डॉक्टर नरेंद्र के…
कोरबा। सफाई के काम मे भी महादेव एप की तर्ज खाता किराए में लेने का रिवाज बढ़ गया है। ठेकेदार और अफसर सफाई करो कम और दाम लो ज्यादा कहते हुए सुबह चाय की चुस्की के साथ हिसाब लगाते देखे जा सकते है। बता दें कि प्रदेश के सबसे बड़े राजस्व वाले नगर निगम में सफाई का हाल बेहाल है। निगम के वार्डो निरीक्षण से सफाई के नाम पर हो रहे धांधली का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है। सूत्रों की माने तो करोड़ो खर्च होने वाले सफाई में गोलमाल है। शासन के ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होने के बाद…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने वाराणसी के 4 दिवसीय दौरे पर थे. इस दौरान RSS को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे मुसलमान जो भारत माता की जय के नारे और भगवा झंडा की इज्जत करते हैं वे शाखा में शामिल हो सकते हैं. RSS में शामिल हो सकते हैं मुसलमान? दरअसल वाराणसी में मोहन भागवत लाजपत नगर कॉलोनी में RSS की एक शाखा पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने जातिगत भेदभाव को खत्म करने, पर्यावरण और इकोनॉमी समेत कई मुद्दों पर बात करते हुए एक मजबूत समाज स्थापित…
उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार कुनबा बढ़ा रहे हैं तो 2027 की विधानसभा चुनाव में योगी का विजय रथ रोकने वाले संकुचित होते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा समर्थित गांव प्रधान तक एक स्वर से सबका साथ-सबका विकास का नारा भजते हैं। लेकिन आचरण में चुनिंदा लोगों का साथ और उन्हीं के विकास पर प्रदेश अध्यक्ष का कुनबा सिमट गया है। गुटबाजी से जूझ रही पार्टी के बिखराव के लिए इतना सुबूत पर्याप्त है कि जिस कार्यक्रम के बहाने पार्टी अनेक अनछुए लोगों में पैठ बना सकती…
भारत के प्रसिद्ध इमाम डॉ. उमैर इलियासी का कहना है कि जल्द ही एक नया धर्म अस्तित्व में आने वाला है। यह धर्म मुस्लिम, ईसाई और यहूदी समुदायों को जोड़ेगा। उन्होंने बताया कि अबू धाबी में इस नए धर्म के लिए एक केंद्र भी स्थापित किया जा चुका है, जिसका नाम ‘इब्राहिमिक फेथ सेंटर’ है। यह सेंटर इन तीनों धर्मों के अनुयायियों को एकजुट करने के लिए बनाया गया है। डॉ. उमैर इलियासी के अनुसार, मुस्लिम, ईसाई और यहूदी एक ही मूल से आते हैं। तीनों धर्मों के पूर्वज एक ही हैं, लेकिन फिर भी इनमें लगातार संघर्ष और…
कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी नए सिरे से जान फूंकने में लगे हैं। जिलाध्यक्षों को पावर देने का प्लान तैयार किया है, लेकिन कांग्रेस के पास देश के 150 जिलों में अध्यक्ष ही नहीं हैं। 10 साल में लोकसभा और विधानसभा के 80 से ज्यादा चुनाव हारने के बाद ग्रैंड ओल्ड पार्टी एक और नया प्रयोग करने जा रही है। खासकर राहुल गांधी और उनकी टीम ने अपने जिलाध्यक्षों को पावरफुल बनाने का प्लान तैयार किया है। कांग्रेस के इस ने प्लान के तहत तहत जिलाध्यक्षों को टिकट वितरण में तवज्जो दी जाएगी। कांग्रेस मुख्यालय में 2 दिन पहले हुई…
छत्तीसगढ़ के महादेव सट्टा एप घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सीबीआई के एफआईआर को एक तीर से दो निशाना माना जा रहा है। दरअसल, महादेव सट्टा एप घोटाले में सीधे भूपेश बघेल को आरोपी बनाए जाने का असर छत्तीसगढ़ के साथ पंजाब पर भी पड़ेगा। इससे छत्तीसगढ़ कांग्रेस में उनकी पकड़ कमजोर होगी ही पंजाब चुनाव में भी भूपेश बघेल मुखर नहीं हो सकेंगे। भूपेश बघेल पर एफआईआर के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है और विपक्ष ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार…
रा जस्थान के बाद अब महाराष्ट्र सरकार को छत्तीसगढ़ का कोयला चाहिए। महाराष्ट्र पॉवर जनरेशन कंपनी छत्तीसगढ़ से कोयला निकालने जा रही है। इसका जिम्मा भी अडानी को दिया गया है। कोयला निकालने के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं। अडानी कंपनी के लिए वन विभाग यह पेड़ काटने वाला है। विष्णु सरकार ने पेड़ काटने की अनुमति दे दी है। पेड़ काटने के लिए ग्राम सभा की अनुमति नहीं ली गई है। एसडीएम ने सरपंच को फरमान जारी कर दिया है कि गांव वाले शांतिपूर्ण ढंग से पेड़ कटने दें। वहीं गांव वालों ने कहा है कि ग्राम सभा…
प्रधानमंत्री मोदी का मुस्लिम प्रेम अचानक फूट पड़ा और उन्होंने ‘ईद’ के मौके पर ३२ लाख मुसलमानों के लिए ‘सौगात-ए-मोदी’ का एलान कर दिया। ईद के लिए यह खास तोहफा है। उस सौगात किट में क्या है? उसमें एक साड़ी, एक लुंगी, सेवई, चीनी आदि है। रमजान के ‘पाक’ महीने में भाजपा ने ३२ लाख मुसलमानों के घर जाकर ये सौगात बांटी और इसके लिए बीजेपी ने ३२ हजार कार्यकर्ताओं को ये सौगात बांटने का काम सौंपा था। भाजपा के इन कार्यकर्ताओं द्वारा मुस्लिम बस्तियों, मस्जिदों में जाकर मोदी की सौगात बांटने की तस्वीर धर्मभ्रष्ट हिंदुत्ववादियों को विचलित करने…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
