Author: Kanhaiya Soni

विधानसभा में सोमवार को शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी की जांच ईओडब्ल्यू से जांच कराए जाने का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि अगर जांच की बात सदन में ही कि जाती तो ज्यादा अच्छा रहता. इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजस्व मंत्री को सदन में वक्तव्य देने के निर्देश दिए. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि मैने भारतमाला परियोजना का सवाल सदन में लगाया था, तब हमने जांच की मांग की थी. राजस्व मंत्री संभागीय आयुक्त से जांच कराने की बात कहते रहे, लेकिन…

Read More

विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने जल जीवन मिशन के तहत 2025 तक केंद्रांश के रूप में प्राप्त राशि की जानकारी मांगी. भाजपा विधायक के केंद्रांश से कम राशि प्राप्त होने का ठीकरा पूर्ववर्ती सरकार पर फोड़े जाने पर नेता प्रतिपक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि कब तक पिछली सरकार का नाम लेकर बचते रहेंगे. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि 2024-25 फरवरी 2024 तक 191.59 करोड़ केंद्रांश प्राप्त हुआ है. राज्यांश राशि के रूप में 187.12 करोड़ की स्वीकृति दी…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लैक्स फ्रिडमैन से बातचीत के दौरान भारत और पाकिस्तान के रिश्तों से जुड़े सवाल का जवाब दिया. उन्होंने पाकिस्तान की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए साफ शब्दों में कहा कि दुनिया में जहां कहीं भी आतंकी हमला होता है, उसके तार पाकिस्तान से जुड़ते हैं और पड़ोसी देश को आतंकवाद का पोषण छोड़ देना चाहिए. पाकिस्तान से ट्रेनें भर-भरकर लाशें आने लगीं पीएम मोदी ने कहा कि 1947 से पहले, आजादी की लड़ाई सब लोग कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे थे. देश आजादी के जश्न मनाने का इंतजार कर रहा था. उस समय जो…

Read More

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के प्रतिष्ठित अधिकारी एवं विशेष पुलिस महानिदेशक (भारतीय रेलवे) मनीष शंकर शर्मा का सोमवार को नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार भोपाल में होगा। वे कैंसर से पीड़ित थे। 1992 आईपीएस कैडर से संबंधित शर्मा ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से आंतरिक मामलों और सार्वजनिक नीति में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की, जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी पर विशेष ध्यान दिया। कानून प्रवर्तन और आतंकवाद-रोधी के क्षेत्र में अपने योगदान के अलावा, उन्होंने कूटनीति में भी अपनी क्षमता दिखाई और यूरोप में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में भाग लिया था। इसके…

Read More

छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल 2025 से 67 नई शराब दुकानें खोली जा रही हैं. नई आबकारी नीति में नई दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है. साथ ही प्रीमियम शॉप के संचालन की भी अनुमति दी गई है. नई 67 दुकानें खुलने से दुकानों की संख्या बढ़कर 741 हो जाएगी. यह दुकानें सीमावर्ती इलाके और 30 किमी के दायरे के बीच दुकान नहीं होने की स्थिति में खोलने का निर्णय लिया गया है. वर्तमान में राज्य में 674 देशी-विदेशी शराब की दुकानें हैं. इसके अलावा बड़े मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में प्रीमियम शॉप अलग से संचालित हो रही है. राज्य…

Read More

छत्तीसगढ़ के लगभग 11 लाख घराें में जून से बिजली का बिल नहीं आएगा। इन बिजली उपभाेक्ताओं काे अपने घर लगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर काे ही रिचार्ज करना हाेगा। साल के अंत तक शेष प्रदेश के 42 लाख घराें में भी स्मार्ट मीटर रिचार्ज सिस्टम शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार के रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत ये मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस योजना के तहत कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार, गुजरात,…

Read More

छत्तीसगढ़ चैंबर चुनाव को लेकर असमंजस के हालात बनते जा रहे हैं। पिछली बार के चुनाव में विरोधी पैनल अब एक साथ आ गए हैं। मौजूदा अध्यक्ष अमर पारवानी (जय व्यापार पैनल) और पिछले चुनावी में प्रतिद्वंदी रहे श्रीचंद सुंदरानी (एकता पैनल) वाले पैनल के बीच समझौता या कहा जाए गठबंधन हो गया है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी उतारने के बजाय एक साथ ही प्रत्याशी उतार रहे हैं। दोनों पैनल ने मिलकर प्रदेश अध्यक्ष के लिए सतीश थौरानी, प्रदेश महामंत्री के लिए अजय भसीन और प्रदेश कोषाध्यक्ष के लिए निकेश बरडिया को चुनाव में उतारा है। अब तक…

Read More

कोरबा। जिले के पहाडग़ांव स्थित वनसरा देवी मंदिर में आद्य शक्ति सेवा मिशन के तत्वावधान में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रीयंत्र प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है जिसमें कथावाचक आचार्य रुद्रदेव जी महाराज वृंदावन वाले होंगे। उनकी देखरेख व नेतृत्व में सभी कार्यक्रम संपन्न होगा। यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के पदाधिकारी श्री अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का यह कार्यक्रम 30 मार्च से प्रारंभ होगा और 7 अप्रैल तक चलेगा। इससे पहले 29 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत शुभ मुहूर्त में…

Read More

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 18 जनवरी को होगा। इससे पहले 15 जनवरी की तारीख तय की गई थी लेकिन इसमें संशोधन करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने नई तारीख तय कर दी है। आयोग ने बताया है कि प्रदेश में विकास खंडवार सभी पंचायतों का त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024-25 कराये जाने हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पहले में जारी कार्यक्रम में बदलाव करते हुए करते हुये निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी से बढाकर 18 जनवरी शनिवार कर दिया…

Read More

* कोरबा। नगर पालिका निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में तीन महिलाओं के नाम चर्चा में हैं: वैशाली रत्न पारखी, कल्पना पटेल और रीतू चौरसिया। इन तीनों महिलाओं की पृष्ठभूमि और योग्यता को देखकर यह कहा जा सकता है कि वे महापौर के पद के लिए उपयुक्त हो सकती हैं। वैशाली रत्न पारखी एक अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने नगर पालिका निगम कोरबा में पार्षद की भूमिका निभाई है। उनके पास संगठन कार्य का भी अनुभव है, और वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़ी हुई हैं। उनकी अनुभव और योग्यता को देखकर यह कहा जा…

Read More