कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन इस वर्ष सेवा, श्रद्धा और संगठनात्मक उत्साह के साथ पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक वर्ग तथा शुभचिंतकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दिनभर विभिन्न स्थानों पर सेवा, सम्मान और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पुराना बस स्टैंड स्थित रानी धनराज कुँवर अस्पताल से हुई, जहां गोपाल मोदी ने मरीजों से मुलाकात कर उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली तथा फल वितरित कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके बाद उन्होंने श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश तथा जिले की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।

इसके पश्चात टीपी नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। गायत्री परिवार के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जन्मदिन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर गोपाल मोदी ने कोरबा की आराध्य देवी मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रदेश और जिले के विकास, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
दिनभर भाजपा के विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं मंडलों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर स्वागत, सम्मान और शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों तथा विभिन्न वार्डों में जन्मदिन की शुभकामनाओं वाले बैनर और पोस्टर लगाए गए, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर गोपाल मोदी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद मिला है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी संगठन को मजबूत बनाने और समाजसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहेंगे।

गोपाल मोदी लंबे समय से सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सामाजिक एकता, सेवा कार्यों और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने का कार्य किया। वहीं ऑटो संघ के संरक्षक के रूप में उन्होंने चालकों और छोटे व्यवसायियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा उनके हितों की आवाज बनने का प्रयास किया। उनकी सरल, संवादशील और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली कार्यशैली ने उन्हें समाज और संगठन में एक लोकप्रिय नेतृत्व के रूप में स्थापित किया है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version