मीरा रिजॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान शुरू हुआ विवाद सड़क पर खूनी वारदात में बदला, उपचार के दौरान युवक की मौत, आरोपी फरार।
कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। पुलिस के अनुसार, बीती रात 3 जुलाई 2026 को थाना दीपका क्षेत्र के 10 से 12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर तुषार ठांडा और उज्ज्वल दीवान के बीच कहासुनी हो गई।

पुलिस के मुताबिक, पार्टी समाप्त होने के बाद सभी युवक रिजॉर्ट से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच एक बार फिर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान तुषार ठांडा ने गुस्से में अपनी बोलेरो कैंपर वाहन उज्ज्वल दीवान के ऊपर चढ़ा दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद साथियों ने गंभीर रूप से घायल उज्ज्वल दीवान को तत्काल जिला अस्पताल, कोरबा पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी तुषार ठांडा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आपसी विवाद के बाद हुई हत्या का मामला मान रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version