आगामी कार्यक्रमों, जनहित के मुद्दों और संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने किया विचार-विमर्श।
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री ने शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष के निवास कार्यालय पहुंचकर सौजन्य भेंट की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
भेंट के दौरान गोपाल मोदी ने पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ननकीराम कंवर का लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। वहीं ननकीराम कंवर ने भी संगठन की मजबूती और जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
यह मुलाकात संगठनात्मक समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



