कोरबा। छत्तीसगढ़ के प्रभारी एवं पार्टी के प्रेरणास्रोत नितिन नबीन के सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर कोरबा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। परिवहन नगर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई।

 


इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी, कोरबा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी, कोरबा की महापौर संजू सिंह राजपूत, पूर्व महापौर श्री जागेश लांबा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजीव सिंह जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार जी, पार्षद श्री अशोक चावलानी जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कोरबा मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा जी, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर जी, दिल्ली मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे जी, सर्वमंगला मंडल अध्यक्ष श्री मनीष मिश्रा जी, महिला जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी नायर जी तथा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री योगेश जैन जी की भी विशेष उपस्थिति रही।
नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी राष्ट्रहित के संकल्पों को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version