कोरबा

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में कोरबा से पार्टी के सक्रिय और भरोसेमंद चेहरों में शामिल जावेद मेमन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।

जावेद मेमन को कोरबा के केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के करीबी माने जाने वाले नेताओं में गिना जाता है। वे लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। इससे पहले वे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

पार्टी संगठन के कार्यक्रमों, अभियानों और नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में जावेद मेमन की सक्रियता और तन्मयता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति को संगठन में अल्पसंख्यक वर्ग के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जावेद मेमन की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे नई जिम्मेदारी में संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version