दो सगे भाइयों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से दुकानदारों पर किया हमला, CCTV और वीडियो में कैद हुई पूरी वारदात, पुलिस से भी की बदसलूकी

कोरबा। जिले के मुड़पार स्थित कुआंभठा शराब दुकान में चखना के पैसे मांगना दुकानदारों को भारी पड़ गया। शराब के नशे में धुत दो सगे भाइयों ने पहले चखना सेंटर संचालक से विवाद किया, फिर खुद को “मंडल अध्यक्ष” बताकर रौब झाड़ने लगे। बात बढ़ने पर एक भाई ने दूसरे को मौके पर बुला लिया और दोनों ने मिलकर दुकानदारों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक शराब पीने के बाद चखना सेंटर पहुंचे थे। चखना खाने के बाद जब दुकानदार ने भुगतान मांगा तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि एक युवक ने खुद को मंडल अध्यक्ष बताते हुए दुकानदारों को धमकाया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने अपने भाई को बुला लिया।
कुछ ही देर में दोनों भाइयों ने जमकर उत्पात मचाते हुए दुकानदारों के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों और पत्थरों से किए गए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नशे में धुत दोनों युवक पुलिसकर्मियों से भी बहस और बदसलूकी करते नजर आए।
पूरी घटना शराब दुकान परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। वहीं, घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों युवकों का हंगामा और पुलिस से अभद्र व्यवहार साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version