छत्तीसगढ़ की प्राचीन एवं जन आस्था का केन्द्र मंदिर रतनपुर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का आज 10 अगस्त 2025 रविवार को ट्रस्ट कार्यालय रतनपुर में पुनर्गठन किया गया । आज की आम बैठक में सर्वसम्मति से आशीष सिंह ठाकुर को पुनः अध्यक्ष पद पर चयन कर मनोनीत किया गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष सिंह को सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन के लिए अधिकृत किया गया । उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट के संविधान के अनुसार कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है। बीते दो कार्यकाल पूर्ण कर तीसरे कार्यकाल के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ने सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हूए मॉ महामाया देवी की सेवा समर्पित भाव से करने का संकल्प दोहराया है।

बैठक में आम सहमति से अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ने अपनी नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। सतीश शर्मा एवं मोती चन्द जायसवाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. पुजारी अरूण शर्मा,मैनेंजिंग ट्रस्टी, रितेश जूनेजा कोषाध्यक्ष एवं शैलेन्द्र जायसवाल को सहसचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।

छत्तीसगढ़ की इस शक्तिपीठ केलिए केन्द्रीय आवासन राज्य मंत्री एवं सांसद बिलासपुर तोखन साहू द्वारा रतनपुर में कारीडोर निर्माण की घोषणा की गई. जिसका कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ होने वाला वाला है।

आज की बैठक में आशीष सिंह ठाकुर अध्यक्ष, सतीश शर्मा उपाध्यक्ष, अरूण शर्मा मैनेंजिग ट्रस्टी, रितेश जूनेजा कोषाध्यक्ष, शैलेन्द्र जायसवाल सहसचिव, ट्रस्टीगण- मनराखन लाल जायसवाल, सुनील सोनथलिया, धर्मेन्द्र चन्देल, अनिल खण्डेलवाल, शरद दुबे, सन्तोष शुक्ला, शक्ति सिंह ठाकुर, विनोद गोरख, राजकुमार खुशलानी, चेतनधर शर्मा गोपाल गुप्ता एवं कपिल पाण्डेय उपस्थित रहे।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version