कोरबा। कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर संगठन में उत्साह का माहौल है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम प्रदेश की राजधानी से लेकर जिले तक पार्टी संगठन को नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा–प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।


नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ को संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनाया जाएगा, जहां से जिले की राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक रणनीतियों को गति मिलेगी। यह भवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्थल के रूप में कार्य करेगा।
कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन के सामने, सिंघिया रोड, कोरबा निर्धारित किया गया है, जहां सुबह 10:00 बजे से भूमिपूजन कार्यक्रम प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर भाजपा जिला संगठन द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version