कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के बालको क्षेत्र में सड़क किनारे अनियंत्रित रूप से लग रही ठेला–गुमटी एवं फुटकर दुकानों के पुनर्स्थापन को लेकर नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

कृपाराम साहू ने अपने पत्र में कहा कि बालको के विभिन्न चौक–चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर लंबे समय से फुटकर व्यवसायी दुकानें संचालित कर रहे हैं, जिसके कारण यातायात दबाव बढ़ गया है और दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। विशेष रूप से परसाभाठा चौक, थाना क्षेत्र, सिविक सेंटर, बस स्टैंड, गायत्री मंदिर परिसर, बैंक और सेक्टर–05 मार्केट में स्थिति अधिक चिंताजनक है, जहां सड़क किनारे अतिक्रमण से आवागमन बाधित होता है।

उन्होंने सुझाव दिया है कि कोरबा, कोसाबाड़ी और बुधवारी बाजार की तर्ज पर बालको में भी फुटकर व्यवसायियों को व्यवस्थित रूप से बसाया जाए। इसके लिए बाल्को प्रबंधन (BALCO) को निर्देश देते हुए परसाभाठा बाजार, कर्म ऑफिस के सामने, बैंक परिसर, बस स्टैंड और सिविक सेंटर डेली मार्केट के पास उचित स्थानों पर शेड या दुकान निर्माण कराने की मांग की गई है।

कृपाराम साहू ने कहा कि यदि फुटकर व्यवसायियों को एक योजनाबद्ध तरीके से स्थान उपलब्ध कराया जाए तो न केवल उनका रोजगार सुरक्षित होगा, बल्कि क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव भी कम होगा और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

नेता प्रतिपक्ष ने आयुक्त से इस मुद्दे पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version