कोरबा। रानी रोड स्थित चित्रा टॉकीज के सामने गायत्री मंदिर से सटे खुले बाथरूम को आज नगर निगम ने तोड़ दिया। लंबे समय से यह स्थान गंदगी, बदबू और अव्यवस्था का केंद्र बना हुआ था, जिससे राहगीरों के साथ-साथ स्कूल के बच्चों को भी भारी परेशानी हो रही थी।
इस समस्या को नारद मुनि न्यूज़ ने प्राथमिकता के साथ नगर निगम तक पहुँचाया, जिस पर निगम प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज बाथरूम को ध्वस्त किया। इसके लिए नारद मुनि न्यूज़ निगम आयुक्त महोदय का आभार व्यक्त करता है कि जनहित की शिकायत को गंभीरता से लिया गया।
लेकिन चिंताजनक मोड़ यह है कि तोड़फोड़ के कुछ ही घंटों बाद उसी जगह पर नया कब्जा शुरू हो गया।
किसी ने टेबल जमा दी, किसी ने ठेला/स्कूल सजा लिया और एक बाइक खड़ी कर ‘कब्जा’ दिखा दिया। सार्वजनिक स्थान पर मानो होड़ लग गई—जगह खाली हुई नहीं कि घेराबंदी शुरू!

 

अब सवाल साफ है—
क्या निगम की कार्रवाई अधूरी रह जाएगी?
क्या मंदिर परिसर और बच्चों की सुविधा फिर से खतरे में डाली जाएगी?
नारद मुनि न्यूज़ नगर निगम से मांग करता है कि मौके पर तत्काल निगरानी, कब्जा हटाने की सख्त कार्रवाई और स्थायी अतिक्रमण-मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version