कोरबा में निगम का अत्याचार – 90 साल की आदिवासी महिला तक को सड़क से खदेड़ा!
कोरबा। 12 सितंबर 2025 को थाना स्कूल के सामने सब्जी बेच रही गरीब महिलाओं पर नगर निगम ने डॉट फटकर के भगाया हैरानी की बात यह रही कि निगम की कार्रवाई से एक 90 साल की आदिवासी महिला भी नहीं बच सकी। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब प्रदेश का मुख्यमंत्री खुद आदिवासी समाज से है, तो उसके सामने आदिवासियों पर खुलेआम इस तरह का अन्याय क्यों हो रहा है?
स्थानीयों का आरोप है कि नगर निगम अमीर कब्जाधारियों और रसूखदारों से हिस्सा लेकर आँख मूँद लेता है, लेकिन रोज़ी-रोटी चलाने वाले गरीब सब्जीवालों पर पूरा जोर दिखाता है। यह घटना न सिर्फ प्रशासन की संवेदनहीनता उजागर करती है बल्कि आदिवासी समाज के आत्मसम्मान पर सीधा प्रहार भी है।


