रात की ड्यूटी पर था 25 वर्षीय विनोद सोनवानी, सुबह पिता पहुंचे तो अंदर से नहीं मिला जवाब; घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक सामान भी जब्त

 

कोरबा। जिला कलेक्ट्रेट के पास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय में सोमवार सुबह एक सुरक्षा कर्मी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विनोद सोनवानी के रूप में हुई है, जो आरा मशीन क्षेत्र का निवासी था और एलआईसी कार्यालय में नाइट शिफ्ट में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत था। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, विनोद रविवार को घर से लौटने के बाद रात में ड्यूटी के लिए एलआईसी कार्यालय गया था। रात में परिजनों ने कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इससे परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। सोमवार सुबह करीब 5 बजे उसके पिता राजेन्द्र सोनवानी बेटे का हाल जानने सीधे एलआईसी कार्यालय पहुंचे। काफी देर तक आवाज देने और फोन करने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इसके बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना दी। कर्मचारियों ने कार्यालय का दरवाजा खोलकर देखा तो विनोद अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आस्था शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों, सहकर्मियों और एलआईसी कर्मचारियों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version