बरसात में जलभराव की समस्या से हर साल जूझ रहे चिमनी भट्ठा के लोग, प्रशासन का नहीं इस ओर ध्यान… देखें वीडिय
पहली ही बारिश ने कोरबा नगर निगम की मानसून की तैयारी की पोल खोल दी है. हर साल की तरह वार्ड न. 12 चिमनीभट्ठा में लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है. नालियों में भरा कचरा और सीवर की गंदगी लोगों के घरों तक पहुंच गई. घरों में बारिश का पानी घुसने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.
नगर निगम का ध्यान नहीं:
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है और कोई समाधान नहीं निकाल रहा है।
प्रशासन से अपील:
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से अपील की है कि वे इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें


