कोरबा। नगर निगम कोरबा द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए कोतवाली थाना परिसर में इलेक्ट्रॉनिक हीटर की व्यवस्था की गई। इस पहल का उद्देश्य कड़ाके की ठंड में रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों तथा थाना आने-जाने वाले आम नागरिकों को राहत प्रदान करना है।
इस अवसर पर कोरबा की महापौर Sanju Singh Rajput विशेष रूप से उपस्थित रहीं। महापौर ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों और आम जनता को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे ठंड जैसे मौसम में भी सुरक्षित और सहज वातावरण में रह सकें।


इलेक्ट्रॉनिक हीटर प्रदूषण रहित होने के कारण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सहायक हैं। इससे पुलिसकर्मियों को लंबे समय तक ड्यूटी के दौरान आरामदायक वातावरण मिलेगा और आम नागरिकों को भी सुविधा होगी।
कार्यक्रम में नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद सुलोचना यादव, विजय गुप्ता, उत्तम आदिले, भोलू यादव, सुनील विधवानी, संधू, कोतवाली टीआई एम.बी. पटेल, नगर निगम अधिकारी विपिन मिश्रा, प्रधान आरक्षक वासुदेव आदित्य सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
यह पहल नगर निगम की सेवा–सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की सोच को दर्शाती है, जो कोरबा की पहचान बनती जा रही है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version