कोरबा -आज सुशासन दिवस एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर नगर निगम कोरबा द्वारा अप्पू गार्डन स्थित अटल परिसर में भव्य सुशासन दिवस समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने अटल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे, पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक चावलानी, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, MIC सदस्य एवं पार्षद अजय चंद्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारीगण एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गौरतलब है कि 19 से 25 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनका आज विधिवत समापन हुआ। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन, राष्ट्रनिर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम सुशासन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और सेवा भाव को सुदृढ़ करने का प्रेरक अवसर बना।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version