कोरबा के इंदिरा नगर में इन दिनों सिर्फ रेलवे की तोड़फोड़ की चर्चा नहीं है, बल्कि नेतृत्व की तुलना भी जमकर हो रही है। गली–मोहल्लों में खुलकर कहा जा रहा है कि अगर आज भी पूर्व मंत्री और विधायक जय सिंह अग्रवाल सत्ता में होते और उनकी सरकार होती, तो हालात कुछ और ही होते।
स्थानीय लोगों का कहना है —
“जय सिंह भैया होते तो रेलवे का GM भी खुद चलकर इंदिरा नगर आता, और सबके सामने बताता कि तोड़ेंगे क्यों और बनाएंगे क्या।”
आज की स्थिति यह है कि
रेलवे ने नोटिस तो थमा दिया
लेकिन यह नहीं बताया कि तोड़फोड़ के बाद वहां बनेगा क्या
न कोई लिखित प्लान
न कोई सार्वजनिक बैठक
हैरानी की बात यह है कि वर्तमान मंत्री और महापौर दोनों ही यह कह रहे हैं कि
“रेलवे की ओर से हमें अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।”
यानी एक तरफ बुलडोज़र की तैयारी,
दूसरी तरफ जनप्रतिनिधियों की अनभिज्ञता —
और बीच में गरीबों के टूटते सपने।
इंदिरा नगर के लोग आज मजबूरी में घर का सामान समेट रहे हैं और साथ ही याद कर रहे हैं वह दौर, जब जय सिंह अग्रवाल सिर्फ मंत्री नहीं, बल्कि गरीबों की आवाज़ माने जाते थे। लोग कहते हैं कि तब अफसर जनता से भागते नहीं थे, बल्कि जनता के बीच जवाबदेह होते थे।
आज हालात उलट हैं —
भरोसा कमजोर है
संवाद गायब है
और गरीब खुद को अकेला महसूस कर रहा है
इसीलिए इंदिरा नगर में एक ही बात बार-बार सुनाई दे रही है —
“नेतृत्व वही, जो अफसर को जनता के सामने खड़ा कर दे… जय सिंह भैया की कमी आज सबसे ज्यादा खल रही है।”

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version