कोरबा –
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी के अवसर पर 28 जून को सुबह 11 बजे वार्ड क्रमांक 3, साकेत नगर स्थित शक्ति केंद्र में एक विशेष एवं ऐतिहासिक सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी को 135 श्रोताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी एवं ऋतु चौरसिया उपस्थित रहेंगे।
आयोजन का मार्गदर्शन वार्ड प्रभारी सूरज पांडेय एवं महामंत्री राहुल नवनीत शुक्ला द्वारा किया जा रहा है। वहीं इस विशेष कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी आरती अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, गोपाल मोदी के जिला अध्यक्ष बनने के बाद कोरबा जिले में ‘मन की बात’ का इस स्वरूप में आयोजित होने वाला यह पहला और ऐतिहासिक कार्यक्रम माना जा रहा है। संगठन का दावा है कि 135वीं कड़ी के अवसर पर 135 श्रोताओं की सहभागिता इस आयोजन को विशेष बनाएगी।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क का भी प्रभावी उदाहरण बनेगा।


