कोरबा में शुक्रवार को आयोजित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम के दौरान जब राजनीति अपने चरम पर थी, तब सवालों के घेरे में आए मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपने आचरण से सबका ध्यान खींच लिया। मंच से विपक्ष के तीखे सवाल, सामने बैठी कांग्रेस समर्थकों की नारेबाजी और पार्टी के अन्य नेताओं का खुला समर्थन न मिल पाने के बावजूद मंत्री लखन लाल देवांगन पूरे समय शांत, संयमित और मुस्कुराते नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के उत्साही कार्यकर्ताओं की ओर से मंत्री के खिलाफ हूटिंग भी होती रही, लेकिन इसके बावजूद उनके चेहरे पर नाराजगी की कोई लकीर नहीं दिखी। बल्कि एक सादगी भरी मुस्कान के साथ वे हर स्थिति को सहजता से संभालते रहे। यही व्यवहार अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
राजनीतिक जानकारों और आम नागरिकों का कहना है कि मंत्री लखन लाल देवांगन का यही सरल और जमीन से जुड़ा स्वभाव उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाता है। यही वजह है कि चुनाव के दौरान उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिला और जीत के बाद शहर की गलियों-मोहल्लों में एक ही धुन गूंजती रही— “माय नेम इज़ लखन”।
कार्यक्रम में जहां विपक्ष के नेता जय सिंह अग्रवाल के सवालों की धार चर्चा में रही, वहीं मंत्री लखन लाल देवांगन का शांत और सकारात्मक रवैया यह संदेश देता नजर आया कि वे टकराव नहीं, संवाद और धैर्य की राजनीति में भरोसा रखते हैं। कोरबा की राजनीति में यह तस्वीर एक ऐसे नेता की छवि गढ़ती है, जो विरोध के बीच भी विनम्रता नहीं छोड़ता।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version