कोरबा। नारद मुनि न्यूज़ द्वारा इंदिरा नगर रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, कोरबा के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता कार्यालय की ओर से तत्काल लिखित स्टेटमेंट/रिमाइंडर जारी किया गया है।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेलवे भूमि कि.मी. 705/08 से 705/10 पर किए गए अवैध निर्माण को 24 दिसंबर 2025 तक स्वयं हटाया जाए। नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय सीमा तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो 30 दिसंबर 2025 से रेलवे प्रशासन द्वारा बलपूर्वक तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कब्जाधारकों की होगी।
रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्रवाई के दौरान विभागीय एवं कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी, साथ ही पुलिस व सुरक्षा बल को भी सूचना दे दी गई है।
नारद मुनि न्यूज़ की रिपोर्ट के बाद आया यह बयान साफ संकेत देता है कि
अब मोहलत नहीं, सीधी कार्रवाई की तैयारी है।
इंदिरा नगर में इस नोटिस के बाद तनाव और आक्रोश का माहौल है, वहीं स्थानीय स्तर पर नगर निगम घेराव और आंदोलन की चर्चाएं तेज हो गई हैं।


