कोरबा। कांग्रेस संगठन के भीतर असंतोष एक बार फिर खुलकर सामने आया है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद की दौड़ में मनक राम साहू भी प्रमुख दावेदार थे, लेकिन अंतिम समय में उनका नाम हटाकर पालूराम साहू को कोरबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया।
इस फैसले से नाराज़ होकर मनक राम साहू ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनका इस्तीफा पार्टी नेतृत्व द्वारा स्वीकार किया गया है या नहीं, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद कोरबा कांग्रेस में चर्चाओं का बाजार गर्म है और संगठन के भीतर असंतोष की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते पार्टी नेतृत्व ने स्थिति नहीं संभाली, तो इसका असर संगठनात्मक मजबूती पर पड़ सकता है।
फिलहाल कांग्रेस की ओर से पूरे मामले पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version