कोरबा – पहले ग्रामीण से मारपीट और फिर पुलिस चौकी के भीतर आरक्षक पर हाथ उठाने वाले रामपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया के प्रतिनिधि जयकिशन पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना 31 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। आरोप है कि ओमपुर में जयकिशन पटेल ने अपने मामा के लड़के राजेन्द्र जांगड़े के साथ मारपीट कर जातिगत अपमान और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जब पीड़ित राजेन्द्र, आरक्षक क्रमांक 528 विकास कोसले (थाना करतला) के साथ रिपोर्ट लिखाने रजगामार चौकी पहुंचा, तभी जयकिशन वहां आ धमका और चौकी के भीतर ही आरक्षक से गाली-गलौज करते हुए “तुम लोग मेरा क्या उखाड़ लोगे” कहकर हाथापाई कर दी। यह पूरी घटना चौकी स्टाफ और रात्रि गश्त अधिकारी की मौजूदगी में हुई।
आरक्षक विकास कोसले की रिपोर्ट पर जयकिशन पटेल के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं राजेन्द्र जांगड़े की रिपोर्ट पर इन्हीं धाराओं के साथ एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।
हालांकि, विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल ने भी आरक्षक विकास कोसले और राजेन्द्र जांगड़े पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 3(5), 351(3) के तहत अलग से मामला दर्ज किया है।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version