कोरबा। सार्वजनिक मंच से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर के विकास कार्य अफसरशाही की प्राथमिकताओं में नहीं रहे। उनके अनुसार दर्री रोड के अग्रसेन तिराहा से राताखार जोड़ा पुल तक सड़क चौड़ीकरण के लिए स्वीकृत राशि को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
जयसिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कुछ अफसर एक भोजनालय के प्रभाव में इस कदर नतमस्तक हो गए कि विकास की फाइलें दबा दी गईं। नतीजतन सड़क चौड़ीकरण नहीं हो पाया और शहर आज भी जाम की समस्या से जूझ रहा है।
उन्होंने मौजूदा व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि सीएसआर मद से स्वीकृत राशि का टेंडर तक नहीं हो सका। खुले मंच पर उठे इस सवाल के बाद जनमानस में आक्रोश है—जब अफसर भोजनालय के स्वाद के आगे झुक जाएं, तो विकास का सपना टूटना तय है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
खुले मंच से जयसिंह अग्रवाल का आरोप: भोजनालय के चिकन लेग के आगे झुकी अफसरशाही, विकास का हुआ कत्ल
Related Posts
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

