कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनपद सदस्य और ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 9–10 बजे के बीच वे ग्राम केशलपुर में अपनी PMGSY सड़क निर्माण साइट पर मौजूद थे, तभी काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे तीन हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
हमले में अक्षय गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
इस सनसनीखेज हत्या से कटघोरा सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। इलाके में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है। परिजन, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में नागरिक अस्पताल के बाहर जुटे हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, जिला पुलिस के आला अधिकारियों के भी कटघोरा और घटनास्थल की ओर रवाना होने की खबर है।
फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान, हमले के कारण और पृष्ठभूमि की जांच में जुटी है। शहर अब जवाब मांग रहा है—आखिर सरेआम हत्या के पीछे कौन और क्यों?

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version