कोरबा। शहर में रात 9:30 बजे के बाद असुरक्षा का माहौल लगातार बढ़ता जा रहा है।
पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में शराबियों का कब्ज़ा, रोज़ाना होने वाली मारपीट और गुंडागर्दी के बीच अब एक नई गंभीर घटना सामने आई है।

बीती रात सुमित ज्वेलर्स के पास स्थित एक फल दुकान में अज्ञात युवक ने पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।
आग इतनी तेजी से भड़की कि आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और आग को फैलने से पहले नियंत्रित कर लिया गया,
हालाँकि कई सामान जलकर राख हो गए।

CCTV फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है।
पुलिस उसकी पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है और इस घटना को जानबूझकर की गई वारदात मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।

🔥 नारद मुनि न्यूज़ की चेतावनी सही साबित हुई

नारद मुनि न्यूज़ ने पहले ही रिपोर्टों में चेताया था कि कोरबा में रात 9:30 बजे के बाद पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में डर और असुरक्षा का माहौल बन जाता है।
हमने साफ बताया था कि यह इलाक़ा शराबियों और असामाजिक तत्वों के कब्ज़े में जा रहा है, जहां रोज़ मारपीट, गाली-गलौज और गुंडागर्दी आम बात हो चुकी है।

बीती रात दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि
यदि प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करता, तो हालात और बिगड़ेंगे।

🗣 स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि—

रात में गश्त बढ़ाई जाए,

पुराने बस स्टैंड क्षेत्र को हाई-रिस्क ज़ोन घोषित किया जाए,

और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई हो।

लोगों ने एसपी से अपील की है कि पुराने बस स्टैंड क्षेत्र को सुरक्षित और नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएँ।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version