आयुक्त ने जारी किया आदेश, 3 दिन में नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया गया है। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय द्वारा जारी कार्यालयीन आदेश के अनुसार विभिन्न जोन, निर्माण शाखा, जलप्रदाय, भंडार, उद्यान, राजस्व, अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना, एनयूएलएम, जन सूचना, वाहन सहित कई विभागों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, जोन कमिश्नर तथा अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। निगम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


