कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग लगते ही गोदाम में रखे पटाखों में लगातार विस्फोट होने लगे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, वहीं आसमान में धुएं का विशाल गुबार दिखाई देता रहा।
जानकारी के अनुसार रामपुर स्थित शर्मा पटाखा गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखे पटाखे एक के बाद एक फटने लगे। लगातार हो रहे धमाकों के कारण आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए अन्य क्षेत्रों से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
सुरक्षा कारणों से घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र को घेर लिया गया है और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। लगातार हो रहे विस्फोटों के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी चुनौतियां सामने आ रही हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी। हालांकि गोदाम में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Related Posts
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology



