महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केएन कॉलेज के पीछे ठाकुर घाट स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में आयोजित श्री रुद्राभिषेक कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री लखन लाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित हुए। भोले सेवा समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में मंत्री देवांगन ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की।

 


मंदिर परिसर में “हर हर महादेव” और “जय शिव ओंकारा” के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। मंत्री देवांगन ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं।
इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह जी, श्री जितेंद्र सिंह राजपूत जी, श्री दिवाकर सिंह राजपूत, श्री ज्योति दास, श्री मुन्ना राय, श्री शिवम वैष्णव, श्री राहुल गुप्ता जी सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन महादेव की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
हर हर महादेव!

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version