वार्ड क्रमांक 6 ब्राह्मण पारा में हादसे की आशंका, विद्युत विभाग पर अनदेखी का आरोप

 

कोरबा। शहर के वार्ड क्रमांक 6 ब्राह्मण पारा, मस्जिद के पीछे पुरानी बस्ती क्षेत्र में झूलते बिजली तार स्थानीय रहवासियों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। क्षेत्र के निवासी मिर्जा आसिफ बेग ने इस समस्या को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।

 


शिकायत में बताया गया है कि घर के सामने से गुजरने वाली एलटी बिजली लाइन काफी नीचे झूल रही है। दो बिजली पोलों के बीच लगभग 75 से 80 मीटर की दूरी होने के कारण तार आपस में टकराते हैं। तेज हवा, बारिश या आंधी के दौरान तार टूटकर या लटककर नीचे आ जाते हैं, जिससे राहगीरों, बच्चों और महिलाओं के लिए खतरा बना रहता है।
मिर्जा आसिफ बेग का कहना है कि इस संबंध में मई 2025 में विद्युत विभाग को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। हर बार अस्थायी मरम्मत कर मामले को टाल दिया जाता है, जिससे मोहल्लेवासियों में डर का माहौल बना हुआ है।
जनदर्शन में दिए गए आवेदन में उन्होंने मांग की है कि संबंधित स्थान पर नया बिजली पोल लगाया जाए अथवा बिजली लाइन को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
अब देखना होगा कि जनदर्शन में पहुंची इस शिकायत पर प्रशासन और विद्युत विभाग कितनी गंभीरता से कार्रवाई करते हैं।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version