कोरबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही सियासी उठा-पटक पर नारद मुनि की खबर एक बार फिर पूरी तरह सही साबित हुई है।
जिस बात को लेकर कई नेता असमंजस में थे, वही हुआ — तीन नामों की चर्चा के बीच अंततः ‘चौथा नाम’ सामने आया और पांलू राम साहू को कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया गया।
नारद मुनि ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि
“कुर्सी किसी चर्चित नाम को नहीं, बल्कि एक नए चेहरे को मिलेगी।”
आज वही सच बनकर सामने आया।
इतना ही नहीं, नारद मुनि इससे पहले यह भी बता चुके थे कि वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर की कुर्सी जाना तय है।
वह भविष्यवाणी भी अब सही साबित हो चुकी है और संतोष राठौर की ब्लॉक अध्यक्ष पद से छुट्टी हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी, प्रदर्शन की समीक्षा और आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखकर लिया गया है।
जहाँ कई नेता अंतिम समय तक जोड़-तोड़ में लगे रहे, वहीं फैसला बिल्कुल अलग दिशा में जाकर हुआ।
कोरबा कांग्रेस की राजनीति में यह साफ हो गया है कि
“जो दिख रहा है, वही अंतिम सच नहीं होता — और नारद मुनि की खबरों को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।”
अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि
क्या पालू राम साहू संगठन को एकजुट कर पाएंगे
या फिर कोरबा ब्लॉक की राजनीति में नया अध्याय, नई उठापटक शुरू होगी।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version