कोसाबाड़ी मंडल में भाजपा का संगठनात्मक दम शुक्रवार को पूरी शक्ति के साथ देखने को मिला। जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में हुए व्यापक मैदानी निरीक्षण ने यह साफ कर दिया कि बूथ स्तर पर पार्टी पूरी तरह सक्रिय है और S.I.R. अभियान को अभूतपूर्व गति मिल चुकी है।

 

सुबह से शुरू हुए निरीक्षण में मंडल के कई बूथों पर कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी, अनुशासन और उत्साह यह दर्शाता है कि भाजपा आगामी चुनौतियों को लेकर न सिर्फ तैयार है, बल्कि बूथ-स्तर पर जीत की रणनीति को मजबूत कर चुकी है।

निरीक्षण के दौरान बूथ प्रभारियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकों में चुनावी तैयारी, S.I.R. अभियान की प्रगति, और अगले चरण की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। हर बूथ पर संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बेहद प्रभावशाली रही।

इस निरीक्षण अभियान में मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, वरिष्ठ नेत्री ज्योति वर्मा, जिला उपाध्यक्ष लक्की नंदा, मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, आईटी व सोशल मीडिया टीम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल रहे।
आज रिस्दी, खरमोरा, पोड़ीबहार, रामपुर और आरपी नगर के कुल 20 से अधिक बूथों का निरीक्षण किया गया।

जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि यह ऊर्जा और एकजुटता भाजपा के जीत के संकल्प को और मजबूत करती है।
उन्होंने इसे “संगठन की वास्तविक शक्ति” बताया, जो S.I.R. अभियान को लगातार नई रफ्तार दे रही है।

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version