कोरबा में Bharatiya Janata Party Yuva Morcha की जिला इकाई की नियुक्ति को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जल्द ही घोषित होने वाली इस नियुक्ति से पहले एक नाम सबसे ज़्यादा चर्चा में है—वैभव शर्मा।
वैभव शर्मा खुद को पूर्व विधायक का नाती बताने में कोई कसर नहीं छोड़ते, लेकिन राजनीतिक गलियारों में उनकी पहचान किसी और वजह से ज्यादा है—आका बदलने में माहिर नेता के रूप में। समय-समय पर सत्ता के केंद्र के हिसाब से रंग बदलना और चापलूसी की राजनीति करना, उनकी सबसे बड़ी पूंजी मानी जा रही है।
चर्चा है कि वर्तमान में वैभव शर्मा मंत्री Lakhan Lal Dewangan के खासमखास बन बैठे हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यही “नजदीकी” उन्हें युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाने वाली है।
इस पूरे घटनाक्रम से भाजपा के कई जमीनी और सक्रिय युवा नेता मायूस नजर आ रहे हैं। वर्षों से संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं में यह सवाल गूंज रहा है कि—
क्या अब मेहनत नहीं, आका पहचान ही योग्यता बन गई है?
पार्टी के अंदरखाने यह भी चर्चा है कि
“गुरु ने तेरी याद, चेला को पूर्ण रूप से आशीर्वाद”
की तर्ज पर वैभव शर्मा का जिला अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा नेतृत्व युवा मोर्चा में मेहनत बनाम चापलूसी के इस संदेश को किस दिशा में ले जाता है—
क्योंकि यह नियुक्ति सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि युवा कार्यकर्ताओं के मनोबल का इम्तिहान भी है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version