कोरबा में शुक्रवार को एक प्रमुख समाचार पत्र के बैनर तले आयोजित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में राजनीति उस वक्त पूरी तरह गरमा गई, जब विपक्ष की ओर से पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने जनहित से जुड़े सवालों की झड़ी लगा दी। सड़कों की बदहाली, आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम, ट्रांसपोर्ट नगर की अव्यवस्था और शहर की बुनियादी समस्याओं को लेकर उन्होंने मंच से सत्ता पक्ष को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया।

इन सवालों का सामना कर रहे वर्तमान मंत्री लखन लाल देवांगन से जब स्पष्ट जवाब मांगा गया, तो कई अहम मुद्दों पर सत्ता पक्ष संतोषजनक प्रतिक्रिया देने में असहज नजर आया। कार्यक्रम के दौरान सत्ता पक्ष के वरिष्ठ नेताओं की चुप्पी ने भी कई सवाल खड़े कर दिए और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को हवा दे दी।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शहर के चौक-चौराहों, चाय दुकानों और सार्वजनिक स्थलों पर पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल द्वारा उठाए गए मुद्दों की जोरदार चर्चा होती रही। आम नागरिकों के बीच उनके बेबाक और सीधे सवालों को जनसमस्याओं की सशक्त आवाज बताया जा रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम ने कोरबा की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। संकेत साफ हैं कि आने वाले दिनों में इन मुद्दों को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच बयानबाजी और सियासी टकराव और तेज होने वाला है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version