कोरबा। महापौर संजू सिंह राजपूत ने रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, टीपी नगर कोरबा द्वारा आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क, गेवराघाट में आयोजित “तनाव मुक्ति में ज्ञान का महत्व” विषयक प्रेरणादायी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संगठन की दीदियों ने राजयोग ध्यान, आध्यात्मिक ज्ञान और सकारात्मक चिंतन के माध्यम से तनाव दूर करने के सरल, सहज और प्रभावी उपाय बताए। उपस्थित जनों ने इसे आज के तेज़ भागदौड़ भरे जीवन में अत्यंत उपयोगी बताया।

 

महापौर संजू सिंह राजपूत ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज को प्रेम, संतुलन और सद्भाव का संदेश देते हैं तथा लोगों को आत्मशक्ति, मानसिक शांति और सकारात्मक जीवन दृष्टि से समृद्ध करते हैं।

उन्होंने सफल आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारी संगठन और सभी दीदियों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version