प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कोरबा जिले के सभी 15 ब्लॉकों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। कोरबा जिले में 10 ब्लॉक ग्रामीण क्षेत्र से तथा बांकीमोंगरा सहित शहर क्षेत्र से 5 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
इसी क्रम में दर्री–जमनीपाली ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र तिवारी की नियुक्ति की गई है। श्री तिवारी पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी माने जाते हैं और इससे पहले वे दर्री–जमनीपाली ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा है।
राजेन्द्र तिवारी की नियुक्ति से दर्री–जमनीपाली ब्लॉक के दोनों मंडलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। नियुक्ति के बाद श्री तिवारी ने कहा कि वे दोनों मंडलों में आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने को प्राथमिकता देंगे।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version