आयुक्त आशुतोष पाण्डेय और सभापति नूतन सिंह राजपूत की पहल लाई रंग

कोरबा। शहर के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में राइफल शूटिंग एकेडमी का शुभारंभ होने जा रहा है। अब कोरबा के युवाओं को निशानेबाजी सीखने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही शहर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में नगर पालिका निगम द्वारा तैयार की गई इस शूटिंग रेंज का शुभारंभ शनिवार शाम 5:30 बजे कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के हाथों किया जाएगा।
इस सराहनीय पहल के पीछे नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय और सभापति नूतन सिंह राजपूत की दूरदर्शी सोच और सकारात्मक पहल प्रमुख रूप से सामने आई है। दोनों के प्रयासों से स्विमिंग पूल परिसर में वर्षों से बेकार पड़े कमरे को आधुनिक 10 मीटर एयर राइफल एवं एयर पिस्टल शूटिंग रेंज में परिवर्तित किया गया है।
यह पहल न केवल संसाधनों के बेहतर उपयोग का उदाहरण है, बल्कि शहर के खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
अब तक सुविधाओं के अभाव में कोरबा के खिलाड़ियों को अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन इस एकेडमी के शुरू होने से स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा और वे बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
भारत पहले ही निशानेबाजी में विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है, ऐसे में उम्मीद है कि कोरबा की यह एकेडमी भी आने वाले समय में नए प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार करेगी।
कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद मथुरा बाई चंदा, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, जिला रायफल संघ के अध्यक्ष महेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक और खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे।

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version