कोरबा। शहर की बदहाल और जर्जर सड़कों को लेकर आज जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नत्थूलाल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौमाता चौक, सीतामणी में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

 

धरने को संबोधित करते हुए नत्थूलाल यादव ने कहा कि कोरबा शहर सहित आसपास के मुख्य मार्गों की हालत बेहद खराब है, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने अब तक स्थिति सुधारने के लिए पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि नगर निगम की जिम्मेदारी होने के बावजूद मरम्मत और निर्माण का काम उपेक्षित पड़ा हुआ है।

यादव ने विशेष रूप से गोपालपुर- कटघोरा मार्ग, सीतामणी-उरगा मार्ग, चांपा मार्ग एवं सरवमंगला से कुसमुण्डा मार्ग का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन कठिन होता जा रहा है और आम जनता परेशान है।

पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि कोरबा की सबसे बड़ी समस्या सड़कों की हालत, रेलवे फाटक और ट्रैफिक जाम है। उन्होंने बताया कि सीएसईबी चौक पर वायाडक्ट बनाने की प्रक्रिया वर्षों से लंबित पड़ी है, जबकि राशि भी उपलब्ध कराई जा चुकी है। सुनालिया रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज निर्माण का काम भी सालों से अटका हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस सचिव बी.एन. सिंह ने टीपी नगर रेलवे क्रॉसिंग और शारदा विहार क्रॉसिंग पर भी अंडरब्रिज बनाने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज सहित कई संगठन पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या धरने में उपस्थित रही।
संचालन संतोष राठौर ने किया तथा आभार नारायण कुर्रे ने व्यक्त किया।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version