कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन इलाके में एक 16 वर्षीय छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट और मोबाइल फोन जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सांची कंवर के रूप में हुई है, जो स्थानीय सेंट जेवियर स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। सांची, मोगरा थाना में पदस्थ आरक्षक रजपाल सिंह कंवर की भांजी थी और अपनी मां के साथ मामा के आवास (पुलिस लाइन क्षेत्र) में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह मूल रूप से कटघोरा क्षेत्र के अमरपुर गांव की निवासी बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक हस्तलिखित सुसाइड नोट बरामद किया है, हालांकि नोट में लिखी बातों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा के कान में हेडफोन लगा हुआ था, जिसे भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल फोन की जांच से आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में मदद मिल सकती है।
घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुसाइड नोट की सामग्री और मोबाइल फोन की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
पुलिस लाइन में सनसनी: 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट”
Related Posts
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology



