कोरबा, 23 नवंबर 2025। लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जिले में पूरी गंभीरता और सुचारू व्यवस्था के साथ जारी है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में यह अभियान व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) नागरिकों तक पहुँचकर मतदान से संबंधित दस्तावेज़ और आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। शहर के भाग क्रमांक 176 में बीएलओ श्रीमती मालती सारथी और मितानीन लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित कर रही हैं।

श्रीमती सारथी न केवल फार्म उपलब्ध करा रही हैं, बल्कि उनमें भरने वाली आवश्यक जानकारियों और संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों के बारे में भी मतदाताओं को विस्तार से जानकारी दे रही हैं। मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उन्होंने अपना संपर्क नंबर भी साझा किया है ताकि नागरिक सहज रूप से उनसे जानकारी प्राप्त कर सकें।

इसके साथ ही बीएलओ द्वारा नागरिकों की समस्याएँ सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना, जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाना है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version